1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सपना बाबुल का..बिदाई फेम अंगद हसीजा ने कराया बाथटब में फोटोशूट, देखें वायरल तस्वीरें

सपना बाबुल का..बिदाई फेम अंगद हसीजा ने कराया बाथटब में फोटोशूट, देखें वायरल तस्वीरें

 Published : Aug 14, 2019 09:03 am IST,  Updated : Aug 14, 2019 09:03 am IST

बिदाई फेम अंगद हसीजा के बाथटब में फोटोशूट कराया है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

angad hasija - India TV Hindi
angad hasija

फिल्मी और टीवी सितारों के बीच बोल्ड फोटोशूट कराना कॉमन बात हो गई है। अभी तक कई टीवी एक्टर ऩ्यूड फोटोशूट करा चुके हैं। लेकिन इस लिस्ट में सपना बाबुल का..बिदाई के एक्टर अंगद हसीजा का नाम भी शामिल हो गया है। हाल में ही उन्होंने भी न्यूड फोटोशूट कराया है। जिसे देखकर आपकी धड़कने जरुर रुक जाएगी। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

अपने फोटोशूट के बारे में अंगद ने कहा, 'मैं पहला अभिनेता हूं जिसने न्यूड फोटोशूट करवाया है। टीवी शो सपना बाबुल का बिदाई में मेरी छवि बहुत शर्मीली और इनोसेंट के अलावा एक संस्कारी लड़का की थीं। मैं कुछ अलग करना चाहता था और यह बिल्कुल भी Cheap नहीं था। मैंने इसे एक अंतरराष्ट्रीय गैलरी के लिए किया था। मुझे इस फोटोशूट  के कारण कई फैशन शो करने पड़े थे।'

angad hasija
angad hasija

 
अंगद ने आगे कहा, 'हालांकि यह फोटोशूट इस समय दर्शकों के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा। जब मैंने इसे कुछ साल पहले किया था तो लोग मुझे देख रहे थे। और अब यह एक चलन हो गया है। जब आप कुछ नया शुरू करते हैं तो आपको आलोचनाएं सुनने के लिए तैयार रहना होगा। लोगों ने इसे अच्छी तरह से नहीं लिया। वहीं आज हर कोई इसे कर रहा है। मैने जब ये फोटोशूट कराया तो लोगों को लगा कि मैं कुछ ट्रेडिशनल करुंगा। लेकिन इस फोटोशूट को देखकर वह बोले कि मैं ऐ

angad hasija
angad hasija
सा कैसे कर सकता हूं। लेकिन इस सबके बीच कुछ प्रशंसक भी थे।'

angad hasija
angad hasija

अंगद से कहा कि इस फोटोशूट को देखकर लग रहा है कि मेरी फैन फालोइंग काफी बढ़ गई है। लोग मुझे सेक्सी समझने लगे है।

मैं अपनी बॉडी के साथ पूरी तरह से कंफर्ट है। मैं नहीं जानता है कि न्यूड होने पर लोगों को इतना बुरी क्यों लगता है। एक एक्टर के तौर में अगर देखा जाए तो स्क्रिप्ट के कोई भी डिमांड हो सकती है। मेरे कई ऐसी फीमेल दोस्त है जो शार्ट्स में कंफर्ट नहीं होती हैं। वहीं कई ऐसे दोस्त भी है जो शो में शर्टलेस होने से भी कतराते हैं। आखिर ऐसा कौन इंसान है जो एक्टर और एक्ट्रेस की सेक्सी बॉडी नहीं देखना चाहता है।

angad hasija
angad hasija

वहीं जब अंगद से पूछा गया कि आखिर उन्हें इस फोटोशूट के लिए प्रेरणा कहां से मिली। इस बारे में उन्होंने कहा, 'मुझे प्रेरणा रितिक रोशन से मिली। उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत की है। मैं 5 साल पहले मकाऊ में एक अवॉर्ड शो में उनसे मिला था। अपनी परफॉर्मंस के बाद उनसे मिलने की उनकी वैनिटी वैन पर गया था। यह पल अद्भुत था और मैंने आज तक इसकी याद को संजोया है। वह एक समग्र व्यक्तित्व वाले है। जिनकी मैं काफी प्रशंसा करता हूं।'

angad hasija
angad hasija

Happy Birthday Sunidhi Chauhan: सुनिधि चौहान के बेहतरीन गाने जिन्हें सुनकर आप हो जाएंगे झूमने के लिए मजबूर

पाकिस्तान में परफॉर्म करना मीका सिंह को पड़ा महंगा, अब भारतीय सिने एसोसिएशन ने लगाया बैन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन