1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल को फैंस की तरफ से मिला खास तोहफा, खुश होकर 'पंजाब की कैटरीना कैफ' ने कही ये बात

शहनाज गिल को फैंस की तरफ से मिला खास तोहफा, खुश होकर 'पंजाब की कैटरीना कैफ' ने कही ये बात

 Published : Jan 22, 2021 08:30 am IST,  Updated : Jan 22, 2021 08:30 am IST

शहनाज गिल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अब उनके फैंस ने उन्हें खास तोहफा दिया है।

shehnaaz gill best idol award from shehnaazians - India TV Hindi
शहनाज गिल को फैंस की तरफ से मिला खास तोहफा Image Source : INSTAGRAM: SHEHNAAZGILL

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली पंजाबी सिंगर शहनाज कौर गिल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। 'पंजाब की कैटरीना कैफ' के नाम से मशहूर शहनाज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो जहां भी जाती हैं, कैमरे उनके पीछे लग जाते हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करती हैं तो वो वायरल हो जाता है। फैंस उनसे इस कदर प्यार करते हैं कि अब उन्हें अपनी तरफ से एक खास तोहफा भी दे दिया। शहनाज ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके लिए खास बात लिखी है। 

दरअसल, शहनाज गिल के फैंस से उन्हें एक अवॉर्ड दिया है। ये अवॉर्ड बेस्ट आइडल के लिए है। इस ट्रॉफी पर लिखा है- 'बेस्ट आइडल शहनाज फ्रॉम शहनाजियंस।' 

Pics: शहनाज गिल से कपिल शर्मा तक, इन टीवी सेलेब्स का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग हुए फैंस

इस ट्रॉफी के साथ शहनाज ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'मेरा सबसे कीमती पुरस्कार.. सबसे ज्यादा मायने रखता है।'

शहनाज अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से भी चर्चा में हैं। उन्होंने कुछ ही महीनों में खुद को फिट कर लिया है। उनकी तस्वीरें देख फैंस हैरान रह जाते हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज ने कुछ दिनों पहले ही गोवा में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक प्रोजेक्ट की शूटिंग की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही किसी म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाले हैं। दोनों ने साथ में न्यू ईयर 2021 भी सेलिब्रेट किया था। 

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की नई तस्वीर आई सामने, गोवा में की थी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग

सिद्धार्थ और शहनाज को फैंस एक साथ स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। दोनों अब तक 'भुला दूंगा' और 'शोना शोना' गानों में दिखाई दे चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन