1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेलीविजन
  4. Pics: शहनाज गिल से कपिल शर्मा तक, इन टीवी सेलेब्स का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग हुए फैंस

Pics: शहनाज गिल से कपिल शर्मा तक, इन टीवी सेलेब्स का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग हुए फैंस

Written By: Sonam Kanojia
Published : Jan 08, 2021 02:07 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 02:07 pm IST
फिल्म हो या फिर टीवी इंडस्ट्री, सेलेब्स के बीच फिट और स्लिम ट्रिम बने रहने का ट्रेंड कॉफी पॉपुलर है। अपनी फिटनेस का ध्यान रखना जरूरी भी है, लेकिन इन दिनों कई टीवी सेलेब्स छाए हुए हैं, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लागू लॉकडाउन के दौरान खुद का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया। इन 8-9 महीनों में उन्होंने खुद को पूरी तरह से बदल ही दिया। इनमें बिग बॉस 13 की शहनाज गिल टॉप पर हैं, जिनका फिगर देखकर हर कोई हैरान है। अब वो पूरी तरह से बदल चुकी हैं और पहले की तरह अभी भी बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। आइये आपको बताते हैं कि किन-किन सेलेब्स ने जिम में पसीना बहाते हुए खुद को मेनटेन किया है। 
1/6 Image Source : insta: kapilsharma/shehnaazgill

फिल्म हो या फिर टीवी इंडस्ट्री, सेलेब्स के बीच फिट और स्लिम ट्रिम बने रहने का ट्रेंड कॉफी पॉपुलर है। अपनी फिटनेस का ध्यान रखना जरूरी भी है, लेकिन इन दिनों कई टीवी सेलेब्स छाए हुए हैं, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लागू लॉकडाउन के दौरान खुद का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया। इन 8-9 महीनों में उन्होंने खुद को पूरी तरह से बदल ही दिया। इनमें बिग बॉस 13 की शहनाज गिल टॉप पर हैं, जिनका फिगर देखकर हर कोई हैरान है। अब वो पूरी तरह से बदल चुकी हैं और पहले की तरह अभी भी बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। आइये आपको बताते हैं कि किन-किन सेलेब्स ने जिम में पसीना बहाते हुए खुद को मेनटेन किया है। 

शहनाज गिल    बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज गिल इन दिनों सुर्खियों में हैं। जब वो बिग बॉस के घर में नज़र आई थीं, तब उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था, लेकिन लॉकडाउन में उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल दिया और अब काफी स्लिम हो चुकी हैं। बिग बॉस के 14वें सीजन में वो दो बार बतौर गेस्ट नज़र आ चुकी हैं और जल्द ही सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नए म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी। 
2/6 Image Source : instagram: shehnaazgill

शहनाज गिल 

 

बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज गिल इन दिनों सुर्खियों में हैं। जब वो बिग बॉस के घर में नज़र आई थीं, तब उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था, लेकिन लॉकडाउन में उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल दिया और अब काफी स्लिम हो चुकी हैं। बिग बॉस के 14वें सीजन में वो दो बार बतौर गेस्ट नज़र आ चुकी हैं और जल्द ही सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नए म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी। 

रश्मि देसाई   टीवी की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भी अपनी फिटनेस पर जमकर मेहनत की है। जब वो बिग बॉस 13 में नज़र आई थीं तो काफी हेल्दी लग रही थीं, लेकिन अब एक बार फिर वो शेप में आ चुकी हैं और हमेशा की तरह एक बार फिर से अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं। वो हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आई हैं और बताया जा रहा है कि अब बिग बॉस 14 में विकास गुप्ता की फैमिली मेंबर के रूप में उनसे मुलाकात करने घर के अंदर जाएंगी। 
3/6 Image Source : instagram: @imrashamidesai

रश्मि देसाई

 

टीवी की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भी अपनी फिटनेस पर जमकर मेहनत की है। जब वो बिग बॉस 13 में नज़र आई थीं तो काफी हेल्दी लग रही थीं, लेकिन अब एक बार फिर वो शेप में आ चुकी हैं और हमेशा की तरह एक बार फिर से अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं। वो हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आई हैं और बताया जा रहा है कि अब बिग बॉस 14 में विकास गुप्ता की फैमिली मेंबर के रूप में उनसे मुलाकात करने घर के अंदर जाएंगी। 

आरती सिंह   बिग बॉस 13 में टॉप 5 में पहुंचने वाली आरती सिंह भी पिछले कई महीनों से अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं। उन्होंने कई किलो वजन कम किया है और अब फैट टू फिट की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। BB13 में आरती को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। उनका गेम और स्ट्रेटजी कई लोगों को पसंद आई थी। 
4/6 Image Source : instagram: artisingh5

आरती सिंह

 

बिग बॉस 13 में टॉप 5 में पहुंचने वाली आरती सिंह भी पिछले कई महीनों से अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं। उन्होंने कई किलो वजन कम किया है और अब फैट टू फिट की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। BB13 में आरती को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। उनका गेम और स्ट्रेटजी कई लोगों को पसंद आई थी। 

कपिल शर्मा    मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपना वजन कम करके फैंस को हैरान कर दिया है। एक बार फिर से उन्हें स्क्रीन पर एकदम फिट देखा जा रहा है। वो जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। 
5/6 Image Source : instagram: @kapilsharma

कपिल शर्मा 

 

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपना वजन कम करके फैंस को हैरान कर दिया है। एक बार फिर से उन्हें स्क्रीन पर एकदम फिट देखा जा रहा है। वो जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। 

अविका गौर   'बालिका वधु' सीरियल से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री अविका गौर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने भी अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया है। अब वो काफी स्लिम हो चुकी हैं और फैंस के बीच पहले की तरह ही हिट हैं। 
6/6 Image Source : instagram: avikagor

अविका गौर

 

'बालिका वधु' सीरियल से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री अविका गौर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने भी अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया है। अब वो काफी स्लिम हो चुकी हैं और फैंस के बीच पहले की तरह ही हिट हैं। 

Advertisement