बिग बॉस सीजन 13 से दर्शकों के दिलों में बसने वाली शहनाज गिल इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिग बॉस ओटीटी में एंट्री मारी, जहां होस्ट करण जौहर ने 'सिडनाज' से कई दिलचस्प सवाल पूछे। शहनाज पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए फैंस से एक सवाल पूछा है।
Related Stories
शहनाज जब बिग बॉस 13 में आई थीं, तब से लेकर अब तक उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है। वो अब काफी स्लिम और फिट हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और कभी वेस्टर्न तो कभी ट्रेडिशनल वेयर में अपनी फोटोज शेयर करती हैं। इस बार शहनाज गुलाबी रंग के सूट में नज़र आईं, जिस पर ऑरेंज रंग का दुपट्टा खूब खिल रहा है। पंजाबी लुक उन पर जंच रहा है। हाथों में चूड़ियां और कानों में भारी ईयरिंग्स पहने शहनाज ने नोज़ पिन भी पहनी, जिसको लेकर उन्होंने फैंस से सवाल पूछा है। दरअसल, शहनाज ने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि क्या ये नोज़ पिन उन पर अच्छी लग रही है??
PHOTOS: शहनाज गिल पहली बार इतने बोल्ड अवतार में आईं नजर, एक बार में नहीं होगा यकीन
आपको बता दें कि शहनाज और सिद्धार्थ जल्द ही आपको एक और रिएलिटी शो में दिखाई देंगे। जी हां, सिडनाज जल्द ही 'डांस दीवाने' में अपना जलवा बिखेरेंगे। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसे 16 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
शहनाज हाल ही में डब्बू रतनानी के फोटोशूट में नज़र आई थीं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट की दुनिया में छा गई थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' में दिलजीत दोसांझ के साथ दिखाई देंगी। उन्होंने कनाडा में इसकी शूटिंग की थी। इसके अलावा बताया जा रहा है कि वो एक बार फिर सिद्धार्थ के साथ म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी। इससे पहले दोनों के दो गाने रिलीज हो चुके हैं।