1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. #ShonaShona: शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का गाना हुआ हिट, इतने मिलियन लोगों ने देखा Video

#ShonaShona: शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का गाना हुआ हिट, इतने मिलियन लोगों ने देखा Video

 Published : Nov 27, 2020 12:59 pm IST,  Updated : Nov 27, 2020 01:03 pm IST

इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की क्यूट केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

shehnaaz gill sidharth shukla - India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के गाने को खूब पसंद किया जा रहा है Image Source : INSTAGRAM: @SHEHNAAZGILL

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनका नया गाना 'शोना शोना' रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। इस गाने को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि यूट्यूब पर 17 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया है। शहनाज के लुक को भी काफी सराहा जा रहा है। 

नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ द्वारा गाए गए इस गाने के म्यूजिक से लेकर डांस मूव्स तक की जमकर तारीफ हो रही है। इसमें सिद्धार्थ और शहनाज की क्यूट केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है। 

Photos: ट्रांसफॉर्मेशन के बाद इन अलग-अलग लुक्स में नज़र आईं शहनाज गिल, देखिए ग्लैमरस फोटोज

म्यूजिक वीडियो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद शहनाज ने इंस्टाग्राम पर एक BTS वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- #shonaShona को शानदार रिस्पॉन्स देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। ये वर्ल्डवाइड नंबर वन ट्रेंड हो रहा है।"

शहनाज हाल ही में अर्जुन कानूनगो के नए गाने 'वादा है' के म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। इस गाने को अर्जुन ने गाया और कम्पोज किया है और मनोज मुंताशिर ने गाने को लिखा है।

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ चंडीगढ़ पहुंचने के बाद मां के साथ नज़र आईं शहनाज गिल, फोटो शेयर कर लिखी ये खास बात

कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ और शहनाज म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गए थे, जहां सिद्धार्थ ने जमकर लुत्फ उठाया था। कभी वो बैलगाड़ी चलाते दिखाई दिए तो कभी सरसों के खेत में जाकर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म से शाहरुख खान का आइकॉनिक पोज देकर फोटोज क्लिक कराईं। 

इससे पहले सिद्धार्थ और शहनाज 'भुला दूंगा' म्यूजिक वीडियो में साथ नज़र आ चुके हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी और गाने को यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिले थे। बिग बॉस के घर में भी दोनों की नोंकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन