1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'नमक इश्क का' की एक्ट्रेस श्रुति शर्मा ने एक एपिसोड के लिए ताबूत में गुजारे कुछ मिनट

'नमक इश्क का' की एक्ट्रेस श्रुति शर्मा ने एक एपिसोड के लिए ताबूत में गुजारे कुछ मिनट

 Published : Feb 05, 2021 11:42 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 11:42 pm IST

 'नमक इश्क का' की लीड एक्ट्रेस श्रुति शर्मा ने हाल ही में एक एपिसोड की शूटिंग के लिए ताबूत के अंदर कुछ मिनट बिताए

shruti sharma- India TV Hindi
श्रुति शर्मा ने एक एपिसोड के लिए ताबूत में गुजारे कुछ मिनट    Image Source : COLORS TV

मुंबई: कलर्स पर प्रसारति होने वाले मशहूर शो 'नमक इश्क का' की लीड एक्ट्रेस श्रुति शर्मा ने हाल ही में एक एपिसोड की शूटिंग के लिए ताबूत के अंदर कुछ मिनट बिताए, और उनका कहना है कि यह निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा, "यह पहली बार है, जब मैंने एक ऐसे दृश्य के लिए शूट किया है, जो इतना डरावना था। हालांकि यह काफी आसान लगता है, यह निश्चित रूप से एक-दो मिनट के लिए ताबूत में रहना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मुझे खुशी है कि यह सब ठीक से हो गया।"

बता दें, नमक इश्क का सीरियल ऐसी लड़की का है जो एक पैसे कमाने के लिए नचनिया बनती है मगर उसकी शादी एक अमीर परिवार में हो जाती है। 

बता दें, जब ये सीरियल शुरू हुआ था तब इस शो के खिलाफ एक याचिका भी दर्ज हुई थी और सीरियल पर रोक लगाने की बात की गई थी। दरअसल शो के प्रोमो में इस बात पर जोर दिया गया था कि डांस करने वाली लड़कियों से कोई शादी नहीं करना चाहता है। ऐसे में एक्टर 1952 के तहत सीरियल के खिलाफ याचिका दर्ज हुई थी, हालांकि उनकी मांग खारिज हो गई थी। बता दें, ये शिकायत कल्चरल क्वेस्ट नाम की डांस सोसायटी की तरफ से हुई थी। शिकायत में दावा किया गया कि इस सीरियल में महिलाओं की गलत छवि दिखाई जा रही है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

पढ़िए बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरें- 

अभिषेक के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन का भावुक पोस्ट, शेयर की Then and Now फोटो

करीना कपूर ने शेयर किया वीडियो, लिखा- प्रेगनेंसी के 9 महीने और मैं मजबूत हो रही हूं

उदयपुर में हो रही है 'फोन भूत' की शूटिंग, कैटरीना कैफ ने 'गैंग' के साथ शेयर की ये खास फोटो

रणवीर सिंह ने निक जोनस के वीडियो पर लिखा था 'जीजू डोले शोले' अब प्रियंका चोपड़ा ने दिया जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन