1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सिद्धार्थ शुक्ला पंजाब में कर रहे हैं खूब मस्ती, सरसों के खेत में शाहरुख खान जैसा सिग्नेचर पोज देते आए नजर

सिद्धार्थ शुक्ला पंजाब में कर रहे हैं खूब मस्ती, सरसों के खेत में शाहरुख खान जैसा सिग्नेचर पोज देते आए नजर

 Published : Nov 09, 2020 07:37 am IST,  Updated : Nov 09, 2020 07:44 am IST

सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों शहनाज गिल के साथ पंजाब एक नए प्रोजेक्ट के लिए गए हुए है। जहां सिद्धार्थ शुक्ला बैलगाड़ी चलाते हुए और सरसों के खेत में शाहरूख स्टाइल में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला पंजाब में कर रहे हैं खूब मस्ती, सरसों के खेत में  शाहरुख खान जैसा सिग्नेचर पोज देते- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला पंजाब में कर रहे हैं खूब मस्ती, सरसों के खेत में  शाहरुख खान जैसा सिग्नेचर पोज देते आए नजर Image Source : INSTAGRAM/REALSIDHARTHSHUKLA

सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों शहनाज गिल के साथ पंजाब एक नए प्रोजेक्ट के लिए गए हुए है।  अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों पंजाब में छुट्टी का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान अभिनेता ने सरसों के खेत में शाहरुख खान के सिग्नेचर पोज की नकल करने की कोशिश की।  इसके साथ ही वह बैलगाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने रविवार को पंजाब में अपने घूमने की तस्वीरें और वीडियोज इंटाग्राम पर शेयर की।

एक तस्वीर में सिद्धार्थ को सरसों के खेत में शाहरुख खान के पोज में देखा जा सकता है।

माथे पर लाल बिंदी लगाकर सिद्धार्थ शुक्ला ने शेयर की अपनी ये तस्वीर, जानिए क्यों...

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "टर्निग फिल्ड इन टू रील।"

अभिनेता ने पंजाब की सड़कों पर कार चलाने का वीडियो भी शेयर किया।

उन्होंने लिखा, "लविंग पंजाब।"

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बैबलगाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। 

लाल रंग की बिंदी लगाकर अक्षय कुमार ने किया ट्रांसजेंडर का समर्थन, बोले- 'अब आपकी बारी'

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक बार फिर नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। इसकी शूटिंग के लिए वो चंडीगढ़ में हैं। इससे पहले दोनों भुला दूंगा म्यूजिक वीडियो में नज़र आ चुके हैं। बिग बॉस 13 में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। उन्हें फैंस #Sidnaaz के नाम से बुलाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन