मुंबई: एक्ट्रेस सनी लियोनी ने गुरुवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को उनकी बधाई एवं शुभकामनाओं को लेकर धन्यवाद दिया। इसके साथ ही सनी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रशंसकों से कोविड-19 महामारी की चल रही दूसरी लहर के बीच मजबूत और सुरक्षित रहने का अनुरोध किया।
Related Stories
टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने कहा- ये समय तो चला जाएगा मगर निशान छोड़ जाएगा
एक्ट्रेस ने कहा, आप सभी को आपकी सभी अद्भुत जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मेरी आप सभी के लिए शुभकामनाएं हैं कि आप सुरक्षित रहें, मजबूत रहें। मास्क पहनें और कृपया प्यार फैलाएं न कि नफरत! भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें!
सुपरस्टार रजनीकांत ने लिया कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज़, भाग्यश्री ने भी लगवाई वैक्सीन
सनी ने हाल ही में मदर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर उन माताओं को प्रोत्साहित किया था, जो महामारी के बीच अपने बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
काम के मोर्चे पर, सनी अगली बार फिल्म द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव और वेब सीरीज अनामिका में दिखाई देंगी।