1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सुशांत केस: CBI जांच के लिए जा रही रिया चक्रवर्ती ने फोटोग्राफरों की भीड़ देखकर खोया आपा, मारी कोहनी

सुशांत केस: CBI जांच के लिए जा रही रिया चक्रवर्ती ने फोटोग्राफरों की भीड़ देखकर खोया आपा, मारी कोहनी

 Published : Aug 28, 2020 06:06 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 06:08 pm IST
rhea - India TV Hindi
CBI जांच के लिए जा रही रिया चक्रवर्ती ने फोटोग्राफरों की भीड़ देखकर खोया आपा Image Source : ANI

मुंबई: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मीडियाकर्मियों पर भड़कती नजर आ रही हैं। दरअसल वायरल वीडियो में रिया अपने कार की खिड़की से पापाराजी को कोहनी दिखाते हुए नजर आ रही हैं, जब उनकी तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश की जा रही थी।

यह मामला शुक्रवार का है, जहां रिया दिंवगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में सीबीआई पूछताछ के लिए जा रही थी। 6 अगस्त को मामला सीबीआई के हाथ में जाने के बाद रिया पहली बार पूछताछ के लिए जा रही थी।

सुशांत की बहन ने की पीएम मोदी से कंगना रनौत को सुरक्षा देने की मांग, किया ये ट्वीट

रिया के अलावा उनके भाई शोविक, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, निजी कर्मचारी नीरज सिंह से भी पूछताछ की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी सीबीआई के साथ मामले में कई एंगल से जांच कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर ट्विटर यूजर्स ने की खिंचाई, कहा- महेश भट्ट ने लिखी है स्क्रिप्ट

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन