1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सुशांत सिंह राजपूत की Ex GF अंकिता लोखंडे जल्द कर सकती हैं शादी, ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन ने किया प्रपोज

सुशांत सिंह राजपूत की Ex GF अंकिता लोखंडे जल्द कर सकती हैं शादी, ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन ने किया प्रपोज

 Published : Jul 03, 2019 02:06 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 02:06 pm IST

मणिकर्णिका फेम और सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ अपने रिलेशनशिप को जगजाहिर कर दिया है। 

अंकिता लोखंडे और...- India TV Hindi
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

मणिकर्णिका फेम और सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ अपने रिलेशनशिप को जगजाहिर कर दिया है। अंकिता लोखंडे ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से विक्की जैन के साथ ढेर सारी रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा। अंकिता ने विक्की के साथ जितनी भी फोटो डाली है वह काफी खूबसूरत फोटो है और एक फोटो में विक्की घूटने पर बैठकर अंकिता को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं, लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि अंकिता ने सारी फोटो डालते हुए कैप्शन दिया है, 'मैं इस बारे में सोचूंगी'

बता दें कि काफी दिन से यह चर्चा थी कि अंकिता बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर पार्टीज और इवेंट में टाइम स्पेंड करते साथ देखा गया। अब ऐसा लगता है कि अंकिता जल्द ही अपनी शादी की अनाउंसमेंट करने वाली हैं। अंकित ने जब से विक्की के साथ फोटो शेयर किया है शादी खबरें चर्चा में हैं। तस्वीरों में अकिंता विक्की जैन संग क्वलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। 

विक्की, अंकिता को घुटनों पर बैठ कर प्रपोज भी करते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अंकिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकिता अगस्त में शादी कर सकती हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि दोनों ने मुंबई में 8 BHK फ्लैट खरीदा है। शादी के बाद दोनों वहीं रहेंगे।

हाल ही में इंडिया माइंड रॉक्स में अंकिता ने लव लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा था, 'मुझे पहला क्रश चौथी क्लास में हुआ था। तब मुझे एक क्लास का एक लड़का अच्छा लगता था। वो बच्चों वाला प्यार था।'

अंकिता से पूछा गया कि उनका सीर‍ियस र‍िलेशनश‍िप क‍ब रहा। इस सवाल पर अंकिता ने कहा था कि मैं तब 22 साल की थी। हालांकि, अंकिता ने यहां पर ये नहीं बताया कि सीर‍ियस र‍िलेशनश‍िप में उनका बॉयफ्रेंड कौन था। 

इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकिता ने कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने झलकारी बाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके किरदार और ऐक्टिंग की काफी सराहना की गई थी। 

Also Read:

पुलिस इंस्पेक्टर हुआ करते थे अभिनेता राजकुमार, इस निर्देशक ने थाने में ही ऑफर कर दी थी फिल्म

हॉलीवुड के इस सुपरस्टार के नक्शे कदम पर अक्षय कुमार, #BottleCapChallenge के दौरान किया ये कारनामा

200 करोड़ से महज कुछ कदम दूर है शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर 'कबीर सिंह', जानें कलेक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन