1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में क्या अमी त्रिवेदी बनेंगी नईं दयाबेन, प्रोड्यूसर ने दिया जवाब

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में क्या अमी त्रिवेदी बनेंगी नईं दयाबेन, प्रोड्यूसर ने दिया जवाब

 Published : Apr 26, 2019 01:14 pm IST,  Updated : Apr 26, 2019 01:14 pm IST

खबरों के मुताबिक दयाबेन का किरदार अमी त्रिवेदी निभा सकती हैं। अमी त्रिवेदी के कॉस्टिंग पर प्रोड्यूसर असित मोदी का रिएक्शन आया है।

amitrivedi and disha vakani- India TV Hindi
amitrivedi and disha vakani Image Source : INSTAGRAM

ये बात तो कंफर्म है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में दिशा वकानी(Disha Vakani)  दयाबेन के किरदार में नजर नहीं आने वाली हैं। सीरियल के मेकर्स ने दिशा को रिप्लेस करने के लिए तलाश जारी कर दी है। खबरों के मुताबिक दयाबेन का किरदार अमी त्रिवेदी(Ami Tridevi) निभा सकती हैं। अमी त्रिवेदी के कॉस्टिंग पर प्रोड्यूसर असित मोदी का रिएक्शन आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमी त्रिवेदी से हुई बातचीत में उन्होंने बताया उन्हें दयाबेन के किरदार के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। बॉलीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा- अभी तक दयाबेन के रोल के लिए किसी को फाइनल नहीं किया गया है। अभी भी दयाबेन के किरदार के लिए तलाश जारी है। इसे साफ हो गया है कि दिशा वकानी अब शो में नजर नहीं आने वाली हैं।

दयाबेन के रोल के लिए अप्रोच की बात पर अमी त्रिवेदी ने कहा- मुझे अभी तक इस रोल के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। मगर मेरे दोस्तों का कहना है कि मैं यह रोल बखूबी कर सकती हूं। यह किरदार मुझपर सूट करेगा। हालांकि अभी तक मुझे यह रोल अभी तक ऑफर नहीं किया गया है।

आपको बता दें अमी त्रिवेदी- किट्टू सब जानती है, कुमकुम- प्यारा सा बंधन, खिचड़ी, सजन रे झूठ मत बोलो जैसे कई सीरियल्स से दर्शकों को एंटरटेन कर चुकी हैं।

आपको बता दें कि दिशा वकानी नवंबर 2017 में अपने पहले बच्चे की मां बनी। इसके बाद से ही दिशा मैटरनिटी लीव पर हैं। स्पॉटब्वॉय में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा कि जनवरी में दिशा की कॉन्ट्रैक्ट वाली बात गलत है उनका कॉन्ट्रेक्ट अभी तक खत्म नहीं हुआ है। आज भी वह हमारे शो का हिस्सा हैं। अगर दिशा चाहती हैं हमारे साथ काम करना तो वह टाइम रहते ही शो में वापसी करें सिर्फ इतना ही नहीं यह हम दोनों के लिए अच्छा रहेगा।

Also Read:

Season of kiss:टीवी की इन दो हीरोइनों पर छाया इश्क का जुनून, सरेआम कर रही हैं बॉयफ्रेंड को किस

टीवी एक्ट्रेस और Tiktok सेन्सेशन आशिका भाटिया वीडियो बनाते समय हुईं घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन