1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फैन ने कपिल शर्मा संग काम करने की ख्वाहिश जताई, कॉमेडियन ने दिया मजेदार जवाब

फैन ने कपिल शर्मा संग काम करने की ख्वाहिश जताई, कॉमेडियन ने दिया मजेदार जवाब

 Published : Apr 07, 2021 11:46 am IST,  Updated : Apr 07, 2021 12:34 pm IST

टीवी स्टार और कॉमेडियन कपिल शर्मा, जिनका लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा शो' फरवरी में प्रसारित हुआ था। हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस से मुखाबित हुए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि उनका यह शो मई में छोटे पर्दे पर वापस आने वाला है।

KAPIL SHARMA- India TV Hindi
कपिल शर्मा Image Source : INSTAGRAM/KAPIL SHARMA

टीवी स्टार और कॉमेडियन कपिल शर्मा, जिनका लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा शो' फरवरी में प्रसारित हुआ था। हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस से मुखाबित हुए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि उनका यह शो मई में छोटे पर्दे पर वापस आने वाला है। कपिल मंगलवार शाम को एक ट्विटर आस्क मी एनीथिंग (एएमए) सेशन के दौरान फैंस को जवाब दे रहे थे। एक प्रशंसक ने कहा था, "मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं। मुझे एक मौका मिल सकता है," कपिल ने चुटीले अंदाज में जवाब दिया, "मैं अभी घर पर बैठा हूं, भाई!"

द कपिल शर्मा शो फरवरी में ऑफ एयर हुआ था। कपिल अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाह रहे थे, इस वजह उनके शो को ऑफ-एयर किया गया।

हाल ही में कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी ने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। अब, लगभग दो महीने के बाद, कपिल शर्मा के अपने चैट शो के नए सीजन के साथ लौटने की खबर आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा के शो का अलगा सीजन मई में टेलीकास्ट किया जाएगा। 

शो मई में वापसी कर रहा है इस बारे में किसी और ने नहीं बल्कि शो का हिस्सा रहे, कृष्णा अभिषेक ने खुद बताया है।

कृष्णा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान बताया, ''यह शो मई में टीवी पर लौट रहा है। हमने अभी डेट्स को अंतिम रूप दिया। हां, इस बार भी नई चीजें होंगी। इसे सेट एक में सुधार के तहत देखा जाएगा। हमारे पास एक नया सेट होगा और कुछ नए एडीशनल्स भी होंगे और मैं आपको इसके बारे में जल्द ही अच्छी खबर दूंगा।"

नए सीज़न के लिए शो के मेजबान, कपिल की योजना नए क्रिएटिव लोगों में को जोड़ने की है। इस शो में पहले से ही कृष्ण अभिषेक, किकू शारदा, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और अर्चना पूरन सिंह नजर आए थे। नए सीजन में अधिक कलाकारों और लेखकों मौका दिया जाएगा। 

यहां पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी हुईं कोविड पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पहले म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' ने मचाया धमाल, मिले 60 मिलियन व्यूज

सोनू सूद ने उनके नाम पर ठगी करने वाले को पकड़ने पर तेलंगाना पुलिस को दिया धन्यवाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन