1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP Report: 'अनुपमा' की काबिज है बादशाहत, जानें किस सीरियल को दर्शकों ने दिया झटका

TRP Report: 'अनुपमा' की काबिज है बादशाहत, जानें किस सीरियल को दर्शकों ने दिया झटका

 Published : Apr 29, 2021 08:08 pm IST,  Updated : Apr 29, 2021 08:13 pm IST

कोरोना संक्रमण की मौजूदा परिस्थिति में लोग घर में रहना पसंद कर रहे हैं, और अपने मनोरंजन के लिए टीवी का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं। हर हफ्ते टीवी सीरियल आपका मनोरंजन करते हैं।

TRP REPORT, ANUPAMAA, YEH RISHTA KYA KAHLATA HAI- India TV Hindi
TRP Report: अनुपमा की काबिज है बादशाहत, जानें किस सीरियल को दर्शकों ने दिया झटका Image Source : INSTAGRAM/RUPALIGANGULY,MOHSINKHANYRKKH

कोरोना संक्रमण की मौजूदा परिस्थिति में लोग घर में रहना पसंद कर रहे हैं, और अपने मनोरंजन के लिए टीवी का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं। हर हफ्ते टीवी सीरियल आपका मनोरंजन करते हैं। कभी कोई सीरियल आपको अपनी ट्विस्ट एंड टर्न्स से बाधें रखते हैं तो कभी बोरितय से भी भरे होते हैं। दर्शकों ने किन टीवी सीरियल्स को सिरआखों पर बिठाया और किन्हें बड़ा झटका देते हुए खारिज कर दिया, इसका लेखा-जोखा लिए हम आपको बताने वाले हैं। हम आपको ये बताने जा रहे हैं किस शो को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया और किन्हें सिरे से नकार दिया है। 

बार्क इंडिया की तरफ से जारी टीआरपी रेटिंग में साल के 16वें हफ्ते में स्टार प्लस के चार सीरियल्स ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। टीआरपी की इस रेस में हर बार की तरह इस बार भी स्टार प्लस का टीवी सीरियल अनुपमां टॉप पर है। लंबे समय से ये सीरियल टॉप पर बरकरार है। आइए जानते हैं आपके पसंदीदा शोज को कितनी टीआरपी मिली और कौन सा शो किस नंबर पर है।

अनुपमा

रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा साल की शुरुआत से ही दर्शकों के दिलों में खरा उतरा है। शो कई हफ्तों से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है और फैंस को शो में चल रहे तलाक वाला ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। साल के 16वें सप्ताह में, शो ने 7836  इंप्रेशन के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

गुम हैं किसी के प्यार में
स्टार प्लस के टीवी शो गुम हैं किसी के प्यार में ने भी 7388 इंप्रेशन हासिल कर टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। नील और ऐश्वर्या स्टारर, यह शो पिछले हफ्ते नंबर 3 पर था।

इमली
वहीं, स्टार प्लस के शो 'इमली' को टीआरपी के टॉप 5 की लिस्ट बीते हफ्ते में दूसरा स्थान पर था, यह शो अब तीसरे स्थान पर खिसक गया है। यह धारावाहिक 6994 इंप्रेशन स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है। यह शो भी दर्शकों को लंबे वक्त से पसंद आ रहा है

सुपर डांसर चैप्टर 4
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, गीता कपूर और अनुराग बसु की तरफ से जज किए जा रहे डांस रियलिटी शो ने 16वें सप्ताह में 5718 इंप्रेशन हासिस की। इसलिए यह शो चौथे स्थान पर है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है
5710 इंप्रेशन के साथ, ये रिश्ता क्या कहलाता है ने साल के 16वें हफ्ते में पांचवा स्थान हासिल किया। शिवांगी जोशी को सीरत और मोहसिन खान को कार्तिक के रूप में लोग पसंद कर रहे हैं। यह टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन