1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी कांग्रेस में हुईं शामिल

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी कांग्रेस में हुईं शामिल

 Published : Oct 28, 2021 11:18 am IST,  Updated : Oct 28, 2021 11:18 am IST

काम्या ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'मयार्दा: लेकिन कब तक', 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की', 'रेठी', 'अस्तित्व..एक प्रेम कहानी', 'पिया का घर' और 'क्यूं होता है प्यार' सहित कई टेलीविजन सीरियल्स में काम किया है।

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी कांग्रेस में हुईं शामिल - India TV Hindi
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी कांग्रेस में हुईं शामिल  Image Source : TWITTER- KAMYA PUNJABI

मुंबई: टेलीविजन एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने बुधवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और चरण सिंह सपरा जैसे अन्य नेताओं ने पार्टी में पंजाबी का स्वागत किया। रियलिटी शो 'बिग बॉस-7' (2013) में अपनी उपस्थिति के साथ सुर्खियां बटोरने वाली पंजाबी दो दशकों से अधिक समय से मनोरंजन उद्योग में काम कर रही हैं और उन्होंने राजनीति में शामिल होने और जनता की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की थी।

कांग्रेस कार्यकर्ता नीरज भाटिया और अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर उनके पार्टी में शामिल होने की तस्वीरें साझा की हैं। 42 साल की काम्या ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'मयार्दा: लेकिन कब तक', 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की', 'रेठी', 'अस्तित्व..एक प्रेम कहानी', 'पिया का घर' और 'क्यूं होता है प्यार' सहित कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है।

इसके अलावा, उन्होंने 'ना तुम जानो ना हम', 'यादें', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'कोई. मिल गया' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने 'मेहंदी मेहंदी' म्यूजिक वीडियो और एक नाटक (प्ले) 'पजामा पार्टी' में भी अभिनय किया है।

इनपुट- आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन