Ganesh Chaturthi 2019: देशभर में धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। आम से लेकर खास तक, सभी अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा को विराजमान कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) भी भगवान गणेश की मूर्ति को घर पर लेकर आईं, लेकिन उनका अंदाज देखने लायक था। निया ने बप्पा के आगमन पर सड़क पर ही जमकर डांस किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Related Stories
निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मस्ती भरे अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'क्योंकि हम दिल्ली से हैं और हमें बस मौका चाहिए! #ganpathibappamorya'
बता दें कि शिल्पा शेट्टी से लेकर विवेक ओबरॉय तक, कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपने घरों में गणपति बप्पा का स्वागत किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी मनाते हुए फोटोज शेयर की हैं। गणेश चतुर्थी के दिन ही भगवान गणेश का जन्म हआ था। बप्पा पूरे 10 दिन तक भक्तों के घर पर रहते हैं। इसके बाद 10वें दिन यानि अनंत चतुर्दशी को गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो निया शर्मा इन दिनों पॉपुलर टीवी शो 'जमाई राजा' के सीक्वल 'जमाई राजा 2.0' में काम कर रही हैं। ये एक वेब सीरीज है।
Also Read:
सांसद बनने के बाद नुसरत जहां ने साइन की पहली फिल्म, इस एक्टर संग आएंगी नज़र
Ganesh Chaturthi 2019: शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय सहित इन बड़े सितारों के घर पधारे 'गणपति बप्पा'