1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती

 Published : Oct 29, 2019 11:45 pm IST,  Updated : Oct 29, 2019 11:45 pm IST
टीवी एक्ट्रेस पवित्रा...- India TV Hindi
टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: टेलीविजन धारावाहिक 'बालवीर रिटर्न्‍स' में काम कर रहीं अभिनेत्री पवित्रा पुनिया को डेंगू की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री के करीबी सूत्र के अनुसार, चार दिन पहले उपचार के दौरान बीमारी का पता चला था और तब से वह अस्पताल में हैं।

सूत्र ने कहा, "पवित्रा अभी ठीक नहीं हैं। पिछले चार-पांच दिनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।"

पवित्रा 'बालवीर रिटर्न्‍स' में काल लोक की तानाशाह की भूमिका में हैं। यह धारावाहिक सोनी सब पर प्रसारित होता है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन