1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्ट्रेस पूजा गौर खाली वक्त में बना रही हैं पेंटिंग, शेयर की तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस पूजा गौर खाली वक्त में बना रही हैं पेंटिंग, शेयर की तस्वीरें

 Published : Jun 12, 2020 09:57 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 09:57 pm IST

पूजा ने इंस्टाग्राम पर पेंटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा,"थोड़ी देर के लिए ही सही, लेकिन वापस आने से अच्छा लग रहा है।"

टीवी एक्ट्रेस पूजा...- India TV Hindi
टीवी एक्ट्रेस पूजा गौर खाली वक्त में बना रही हैं पेंटिंग Image Source : INSTAGRAM POOJA GOR

मुंबई: 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' फेम अभिनेत्री पूजा गौर एक अच्छी चित्रकार भी हैं। इस लॉकडाउन अवधि में उन्होंने फिर से पेंटिंग बनानी शुरू कर दी है।पूजा ने इंस्टाग्राम पर पेंटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा,"थोड़ी देर के लिए ही सही, लेकिन वापस आने से अच्छा लग रहा है।" 

एक अन्य पोस्ट में पूजा अपने प्रशंसकों के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि जब वह बच्ची थीं तब पेंटिंग किया करती थीं। लॉकडाउन में पूजा अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने भाई के साथ बैडमिंटन खेलती दिखाई दे रही हैं।

टीवी शो के अलावा पूजा ने फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें 2018 में रिलीज फिल्म 'केदारनाथ' में देखा गया है।

(इनपुट- आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन