1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरों से पहले आया उदित नारायण का बयान

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरों से पहले आया उदित नारायण का बयान

 Published : Feb 11, 2020 08:10 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 10:13 am IST

14 फरवरी को क्या वाकई में इंडियन आइडल 11 के होस्ट आदित्य नारायण और जज नेहा कक्कड़ शादी करने जा रहे हैं। आदित्य के पिता उदित ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है।

indian idol 11- India TV Hindi
इंडियन आइडल 11

सिंगर नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। इंडियन आइडल 11 के सेट पर दोनों की शादी की खबरें आ रही थीं। कभी किसी एपिसोड में बैचलर पार्टी तो किसी एपिसोड में चुन्नी की रस्म दिखा रहे थे। इतना ही नहीं रिश्ता पक्का करने के लिए उदित नारायण अपनी पत्नी के साथ और नेहा कक्कड़ के माता-पिता भी सेट पर आए थे। खबरों के मुताबिक दोनों 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। मगर अब आदित्य के पिता उदित ने बताया है कि यह शादी की रस्में सिर्फ एक नाटक था और इसके पीछे की वजह बताई है।

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में उदित नारायण ने बताया, यह शादी का नाटक इंडियन आइडल 11 की रेटिंग बढ़ाने के लिए किया गया है। जिसे आदित्य होस्ट और नेहा कक्कड़ जज कर रही हैं।

उन्होंने आगे कहा- आदित्य हमारा इकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। अगर यह शादी की खबरें सच होती हैं तो मैं और मेरी पत्नी इन दुनिया के सबसे ज्यादा खुश माता-पिता होंगे। लेकिन आदित्य ने हमारे साथ अभी तक इस तरह की कोई बात शेयर नहीं किया है।

उदित नारायण ने कहा- अगर शादी की खबरें सच हैं तो नेहा को अपने परिवार का हिस्सा बनाकर हम बहुत खुश होंगे। मुझे संदेह है नेहा और आदित्य की शादी की खबरें सिर्फ इंडियन आइडल 11 की टीआरपी बढ़ाने के लिए फैलाई गई हैं।

आपको बता दें नेहा और आदित्य का एक गाना गोवा बीच 11 फरवरी को रिलीज होने वाला है। इन गाने को नेहा और उनके भाई टोनी ने गाया है। यह गाना नेहा और आदित्य नारायण पर फिल्माया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन