1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज़ गिल के पोस्टर से पहले डब्बू रतनानी ने शेयर किया टीज़र

शहनाज़ गिल के पोस्टर से पहले डब्बू रतनानी ने शेयर किया टीज़र

 Published : Jun 29, 2021 04:45 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 04:45 pm IST

इंस्टाग्राम पर डब्बू ने पंजाबी सिंगर-अभिनेत्री के साथ 15 सेकंड का वीडियो साझा किया जिसमें उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। 

Dabboo Ratnani- India TV Hindi
शहनाज़ गिल के पोस्टर से पहले डब्बू रतनानी ने शेयर किया टीज़र Image Source : INSTAGRAM/DABBOO RATNANI

शहनाज़ गिल, जिन्हें 'पंजाब की कैटरीना कैफ' के नाम से भी जाना जाता है, बिग बॉस 13 में भाग लेने के बाद से अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। शो के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी मासूमियत, मनमोहक स्वभाव और केमिस्ट्री ने फैंस को प्रभावित किया और वह लोगों के दिलों में बस गईं। सीजन के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक शहनाज, शो खत्म होने के तुरंत बाद, अलग-अलग गानों में दिखाई दीं और अपने वजन को घटाने के बाद सभी को चौंका दिया।

उनके प्रशंसक उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी पर नजर रखते हैं और वे उस समय हैरान रह गए जब एस फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने उनके फोटोशूट के बैक-द-शूट वीडियो साझा किया जो कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गया।

इंस्टाग्राम पर डब्बू ने पंजाबी सिंगर-अभिनेत्री के साथ 15 सेकंड का वीडियो साझा किया जिसमें उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, शहनाज़ दीवार की तरफ फेस की हुई दिखाई दे रही हैं। शहनाज़ ने बूमरैंग वीडियो के लिए एक ऑल-ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।

इस बीच, शहनाज़ ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रोफेशनल कैमरे की एक तस्वीर साझा करके अपने फैंस को अपडेट किया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव भी किया और बताया कि दूसरों से प्यार करने के लिए खुद से प्यार करना कितना जरूरी है। वह निस्संदेह 'मैं अपनी फेवरिट हूं' का आदर्श उदाहरण हैं। लाइव सेशन के दौरान उन्होंने अपने नए म्यूजिक वीडियो की तरफ भी इशारा किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन