1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. आखिर क्यों दूरदर्शन पर अचानक बंद हो गया था 'शक्तिमान' का टेलीकास्ट?

आखिर क्यों दूरदर्शन पर अचानक बंद हो गया था 'शक्तिमान' का टेलीकास्ट?

 Published : Apr 14, 2020 11:39 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 12:05 pm IST

मुकेश खन्ना ने खुद खुलासा किया कि क्यों दूरदर्शन ने बंद कर दिया था शक्तिमान का टेलीकास्ट।

शक्तिमान- India TV Hindi
आखिर क्यों दूरदर्शन पर अचानक बंद हो गया था 'शक्तिमान' का टेलीकास्ट? Image Source : TWITTER

बच्चों का सुपरहीरो शक्तिमान दूरदर्शन पर लौट आया है।  दूरदर्शन पर शक्तिमान के लौटने से 90s किड्स बहुत खुश हैं और वो इसका री-टेलीकास्ट भी देख रहे हैं। अगर आप शक्तिमान देखते थे तो आपको याद होगा कि शक्तिमान ने यहकर प्रसारण बंद कर दिया था कि बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं, गर्मी की छुट्टी में वो लौट आएगा, लेकिन एक गर्मी की छुट्टी से दूसरी गर्मी की छुट्टी आ गई और फिर तीसरी, लेकिन शक्तिमान नहीं लौटा। आज हम आपको बताने वाले हैं कि अचानक शक्तिमान बंद होने की वजह क्या थी? साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि ऐसा क्या हुआ था कि शक्तिमान को विलेन बना दिया गया था।

असल में हुआ यूं कि शक्तिमान सीरियल को देख कर उस समय बच्चे खुद को शक्तिमान मानने लगे और इसकी नक़ल करने लगे। और बच्चे शक्तिमान की तरह अपने घरों की से कूदने लगे। इस तरह की घटनाओं से शो की नेगेटिविटी बढ़ने लगी। इसके बाद  शक्तिमान ने एक दिन बकायदा एक घंटे का एपिसोड दिखाया जिसमें यह दिखाया गया था कि कैसे वीएफएक्स और ग्राफिक्स के इस्तेमाल से शक्तिमान उड़ता है। लेकिन बाद में एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने बताया कि लोग उनके खिलाफ निगेटिव बातें फैला रहे थे। जो बच्चे छत से गिरे थे उनमें से ज्यादातर दुर्घटनाएं थीं, जिसे यह कहकर फैलाया गया कि बच्चे शक्तिमान का अभिनय कर रहे थे इस वजह से गिरे। मुकेश खन्ना ने बताया कि कुछ लोग उनके ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी खबरें फैला रहे थे जिससे उनकी छवि ख़राब हो। इसके चलते उन्होंने ग्लोबल डिटेक्टिव एजेंसी हायर की थी। जिसकी जांच में पाया गया कि शक्तिमान के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाई जा रही थीं और साज़िश रची जा रही थी।

मुकेश खन्ना ने बताया था कि उन्होंने कभी भी गुटखा नहीं खाया ना ही कभी सिगरेट पी लेकिन उनके नाम से गुटखा बिकना शुरू हुआ था। बाद में उन्हें शो में एक मैसेज डालना पड़ा। उन्होंने आगे बताया था कि एक न्यूज एजेंसी उनके खिलाफ फ़र्ज़ी खबरें चला रही थी और लोगों को उनके ख़िलाफ़ भड़का रही थी जिससे उनकी छवि को नुक़सान पहुंचे। अंत में मुकेश खन्ना ने उस कंपनी के खिलाफ केस लड़ा और जीते भी। शक्तिमान जब अचानक बंद हुआ तो लोग कहने लगे कि बच्चे छत से गिर रहे हैं इस वजह से शक्तिमान बंद करना पड़ा, लेकिन मुकेश ख्न्ना ने अपने इंटरवयू में शक्तिमान बंद होने की असल वजह बताई।

मुकेश खन्ना ने इंटरव्यू में बताया कि दूरदर्शन पर शक्तिमान जब शुरू हुआ तो उन्हें उसके बदले दूरदर्शन के मालिक को पहले 3 लाख देना पड़ता था। उन्हें प्राइम टाइम भी नहीं मिला था, मंगलवार की रात का स्लॉट और शनिवार के दिन का स्लॉट मिला था। बच्चे स्कूल बंक करने लगे लेकिन सीरियल हिट रहा और मुझे नुकसान नहीं हुआ। फिर बाद में मुझे संड 12 बजे का स्लॉट मिला और फिर 7 लाख की डिमांड की गई। मैं देता था, लेकिन बाद में मुझसे 10 लाख रुपये मांगे जाने लगे और मुकेश खन्ना इतने पैसे देने में सक्षम नहीं थे। इसलिए उन्हें ये सीरियल बंद करना पड़ गया था। मुकेश खन्ना ने बताया कि आज भी उनकी कहानी अधूरी है लोग इस बात की शिकायत करते हैं।  मुकेश खन्ना ने कहा कि वो भी चाहते हैं कि शक्तिमान की कहानी अधूरी ना रहे पूरी हो और शक्तिमान सीजन 2 आए।

मुकेश खन्ना हमेशा चाहते हैं कि वो शक्तिमान दोबारा बनाए कई बार उन्होंने इंटर्व्यू में यह बात भी कही है कि वो दोबारा शक्तिमान बनाना चाहते हैं। लेकिन अभी तक यह हो नहीं पाया है। अब शक्तिमान कौन बनेगा इसके जवाब में मुकेश खन्ना ने कहा कि वो खुद शक्तिमान का रोल करना चाहेंगे क्योंकि अब कोई और शक्तिमान बनकर आएगा तो लोग उसे स्वीकार नहीं कर पाएंगे। मुकेश खन्ना को किसी ने जब टाइगर श्रॉफ का नाम सुझाया तो उन्होंने कहा कि टाइगर भी शक्तिमान का रोल नहीं कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन