1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'गायू' सिमरन खन्ना का हुआ तलाक, पति ने ली बेटे की कस्टडी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'गायू' सिमरन खन्ना का हुआ तलाक, पति ने ली बेटे की कस्टडी

 Published : Apr 13, 2020 11:05 am IST,  Updated : Apr 13, 2020 11:31 am IST

सिमरन ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में गायत्री गोयंका उर्फ गायू का रोल निभाया था, जो लोगों को खूब पसंद आया था।

simran khanna- India TV Hindi
एक्ट्रेस सिमरन खन्ना का पति से हुआ तलाक Image Source : INSTAGRAM

फेमस सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस सिमरन खन्ना का पति भरत दुदानी से तलाक हो गया है। कोर्ट की तरफ से इसकी मंजूरी मिल गई है। बता दें कि सिमरन टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना की बहन हैं।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने खुद इस बात को कंफर्म किया है। सिमनर और भरत दुदानी का एक बेटा विनीत भी है, जिसकी कस्टडी भरत ने ली है। 

सिमरन का कहना है कि तलाक के बाद भरत के साथ रिश्ते में कोई कड़वाहट नहीं है। दोनों ने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है। वो अपने बेटे से भी मिलती रहती हैं।

सिमरन ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में गायत्री गोयंका उर्फ गायू का रोल निभाया था, जो लोगों को खूब पसंद आया था। इसके अलावा वो उड़ान, कृष्णाबेन और श्री कृष्णा जैसे सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन