1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' में होगा नायरा और कार्तिक का तलाक, ये है वजह

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' में होगा नायरा और कार्तिक का तलाक, ये है वजह

 Published : Feb 20, 2019 01:46 pm IST,  Updated : Feb 20, 2019 01:46 pm IST

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ट्विस्ट आने वाला है। नायरा और कार्तिक का तलाक होने वाला है। जिसके बाद एक बार दोबारा दोनों की लव स्टोरी शुरू होगी।

nayra and kartik- India TV Hindi
nayra and kartik

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लोगों का फेवरेट सीरियल है। इसमें आने वाले ट्विस्ट की वजह से लोग इसे देखना बंद नहीं करते हैं। अब इस सीरियल में एक और ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में नायरा और कार्तिक का तलाक होने वाला है। साथ ही नायरा की याद्दाश्त जाने वाली है।

सीरियल में इन दिनों नायरा अपने बच्चे की मौत के गम में डूबी हुई है। नायरा के बच्चे की मौत के बाद नायरा को खुश रखने के लिए कार्तिक नायरा और कीर्ति के बच्चे को बदल देता है। मगर बाद में इस बात का पता चल गया है कि कार्तिक ने कीर्ति और नायरा के बच्चे को बदल दिया था। नक्श को इस बात का पता चलने के बाद इतना गुस्सा हो जाता है कि वह कार्तिक को थप्पड़ मार देता है।

इन सभी के बाद नक्श अपनी बहन नायरा को अपने घर ले जाता है और उससे तलाक के कागजों पर साइन करा लेता है। नायरा की एक एक्सीडेंट में याद्दाश्त चली जाती है जिसकी वजह से उसे कुछ याद नहीं है और वो तलाक के पेपर पर साइन कर देती है।

शो में दिखाया जाने वाला है कि नायरा की याद्दाश्त वापिस लाने के लिए उसे डांस क्लास भेजा जाता है ताकि उसे कुछ याद आ जाए। नायरा को डांस क्लास भेजने की बात जानकर कार्तिक भी डांस अपना नाम बदलकर डांस क्लास ज्वाइन करेगा। जहां से एक बार फिर दोनों की लव स्टोरी शुरू होने वाली है।

अब देखना ये है दर्शकों को यह ट्विस्ट कितना पसंद आता है।

Also Read:

'खतरों के खिलाड़ी' के बाद भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया आएंगे इस स्टंट शो में नजर

फैन के सेल्फी मांगने पर भड़के कपिल शर्मा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन