1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कीर्ति उर्फ मोहिना की गोवा में हुई सगाई

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कीर्ति उर्फ मोहिना की गोवा में हुई सगाई

 Published : Feb 09, 2019 05:05 pm IST,  Updated : Feb 09, 2019 05:05 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कीर्ति उर्फ मोहिना की कल रात सगाई हो गई है। मोहिना की सगाई सुयेश रावत से गोवा में हुई है।

Mohena kumari singh engagement- India TV Hindi
Mohena kumari singh engagement Image Source : INSTAGRAM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है(Ye Rishta Kya kehlata hai)' कि कीर्ति उर्फ मोहिना कुमारी सिंह की कल रात सगाई हो गई है। मोहिना की सगाई सुयेश रावत से गोवा में हुई है। मोहिना और सुयेश जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने जा रही हैं।

मोहिना और सुयेश की सगाई गोवा के ताज हॉलीडे विलेज रिजॉर्ट में हुई है। सगाई में मोहिना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ब्लू और गोल्डन कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी।

सगाई में मोहिना के परिवार वाले और दोस्त शामिल हुए थे। ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनके पति का रोल निभाने वाले ऋषि देव और गौतम वाधवा भी पहुंचे थे।

आपको बता दे मोहिना ने छोटे पर्दे पर डांस इंडिया डांस शो से की थी। उनके कई कोरियोग्राफर दोस्त अमेय मेहता, शंपा गोपीकृष्णा, क्रुति महेश उनकी सगाई में शामिल हुए थे। सगाई के बाद एक आफ्टर पार्टी रखी गई थी। जहां मोहिना अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आईं।

कुछ समय पहले खबरें आ रही थीं मोहिना ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने वाली हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। जिसके लिए वह एक लंबा ब्रेक लेंगी। वह दो महीने में शादी करने वाली हैं।

Also Read:

खतरों के खिलाड़ी 9: क्या हुआ जब आंखों पर पट्टी बांध किया गया भारती और शमिता का मेकअप

ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट, जाएगी इस लीड कैरेक्टर की याद्दाश्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन