1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: दिवाली पर होगा कार्तिक-नायरा का मिलन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: दिवाली पर होगा कार्तिक-नायरा का मिलन

 Published : Oct 18, 2019 07:28 am IST,  Updated : Oct 18, 2019 07:28 am IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 18th October: दिवाली के शुभ अवसर पर कार्तिक और नायरा का मिलन होगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 18th October- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 18th October

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 18th October: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक से नायरा केस खत्म करने को कहती है लेकिन कार्तिक कोर्ट में चला जाता है। कार्तिक अपनी वकील से कहता है कि वो आज कोर्ट में नायरा के साथ किसी तरह का मिसबिहैव ना करें, लेकिन नक्ष और नायरा को लगता है कि कार्तिक अपनी वकील को नायरा के खिलाफ और भड़का रहा है।

केस की सुनवाई शुरू होती है और एक बार फिर वकील दामिनी मिश्रा नायरा को उल्टा सीधा सुनाती है, वो कहती है कि ना आप अच्छी बीवी हैं ना अच्छी मां हैं और ना ही अच्छी इंसान हैं। कार्तिक को बहुत गुस्सा आता है कि उसके समझाने पर भी वकील नहीं समझीं वो उठ खड़ा होता है और खूब गुस्सा करता है। जज ने जब कार्तिक पर गुस्सा किया कि तो उसने कहा कि उसे कुछ कहना है। इसके बाद वो विटनेस बॉक्स में जाता है और वो नायरा से अपने गुस्से और मिसबिहैव के लिए नायरा से माफी मांगता है। 

वो कोर्ट में कहता है कि नायरा बुरी मां नहीं है ना ही वो बुरी इंसान है। हम उसे जानते नहीं हैं, लेकिन जो लोग जानते हैं उसे वो ये बात जानते हैं कि नायरा अच्छी बेटी, अच्छी बहू और अच्छी मां है। इसके बाद वो कहता है कि मैंने अपनी वकील से कहा था कि मैं केस विड्रा करना चाहता हूं लेकिन दामिनी मानी नहीं और नायरा पर इल्जाम लगाने लगी। मैं कायरव की सोलो कस्टडी नायरा को सौंपता हूं और ये केस विड्रा करता हूं। कार्तिक ने कहा कि मैं ये भी जानता हूं कि नायरा ने अबॉर्शन का फैसला यूं नहीं लिया होगा कोई बहुत बड़ी वजह रही होगी।

कार्तिक से नायरा कहती है कि बहुत बड़ी बात थी वरना मैं ऐसा फैसला नहीं करती। नायरा बताती है कि डॉक्टर ने कह दिया था कि उसका बेबी ग्रो नहीं कर रहा है, और उसे अबॉर्ट करना जरूरी है। लीजा ने पेपेर तैयार कराकर फादर से साइन ले लिया। लेकिन जब मेरा अबॉर्शन होने जा रहा था उस वक्त मैं वहां से भाग गई।

उधर वंश और कायरव इस बात से दुखी हैं कार्तिक और नायरा लड़ते रहते हैं। कायरव को इस बात से दुख होता है कि उसके पापा की वजह से उसकी मां रोती रहती हैं।

कल क्या आएगा?

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कार्तिक और नायरा को एक बार फिर झगड़ते हुए कायरव देख लेता है। खबरों के मुताबिक दिवाली के शुभ मौके पर नायरा और कार्तिक का मिलन होगा।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन