1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'इंडियन आइडल 14' में दिखेंगे 4 बड़े बदलाव, जज से लेकर होस्ट तक सब बदल गए

'इंडियन आइडल 14' में दिखेंगे 4 बड़े बदलाव, जज से लेकर होस्ट तक सब बदल गए

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 22, 2023 02:25 pm IST,  Updated : Aug 24, 2023 01:29 pm IST

'इंडियन आइडल 14' में एक दो नहीं बल्कि चार बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। 'इंडियन आइडल 14' में जज से लेकर होस्ट सब बदले नजर आने वाला है। शो के ऑडिशन्स भी शुरू हो गए हैं।

The new judge of 'Indian Idol 14'.- India TV Hindi
'इंडियन आइडल 14' के नए जज। Image Source : INSTAGRAM

'इंडियन आइडल 14' शुरू होने वाला है। ये ऐसा ऐसा शो है, जिसकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और लोगों को इसका ब्रेसब्री से इतजार रहता है। ये एक सिंगिंग रियालिटी शो है, जिसमें देश के कोने-कोने से लोग हिस्सा लेते हैं। देशभर में इस शो के ऑडिशन्स होते हैं, जो इस बार भी शुरू हो गए हैं। देश के हर हिस्से से कमाल की आवाज वाले सिंगर्स को चुनकर 'इंडियन आइडल' के स्टेज तक लाया जाता है। शो को एक होस्ट रन करता है और सभी कंटेस्टेंट को जज करने के लिए तीन जजों का पैनल होता है। ये जज शो के ऑडिशन से लेकर फिनाले तक मौजूद रहते हैं। 

शो में हुए बदलाव 

इस बार इस शो को जज करने वाले जज और होस्ट दोनों ही बदल गए हैं। पिछले सीजन में नजर आए जज और होस्ट दोनों ही इस सीजन में नजर नहीं आने वाले। इस बार शो को नए जजों और होस्ट के साथ नया फ्लेवर मिलने वाला है। ऐसे में ये देखना मजेदार होगा कि नए अंदाज में शो लोगों का दिल जीत पाता है या नहीं। 

बदल गए जज 
'इंडियन आइडल 14' के जज के पैनल में इस बार कुमार सानू, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी नजर आएंगे। इनके पोस्टर और प्रोमो वीडियो भी सामने आने लगे हैं। शो के ऑडिशन्स शुरू हो गए हैं। बता दें, पिछले सीजन यानी इंडियन आइडल 13 में अन्नू मलिक, हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ नजर आए थे। शो काफी हिट रहा था और इसे अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीता था। ऋषि सिंह की आवाज को लोगों को काफी प्यार मिला था। कुछ दिनों के लिए विशाल ददलानी भी शो के जज के रूप में नजर आए थे।


 
बदल गया होस्ट 
'इंडियन आइडल 14' शो के होस्ट भी इस बार बदल गए हैं। कई सालों से इस शो को उदित नरायण के बेटे आदित्या होस्ट कर रहे थे, लेकिन अब इस शो को टीवी एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला होस्ट करेंगे। हुसैन का ऑडिशन से एक वीडियो भी सामने आया है। बता दें, हुसैन पहले भी इंडियन आइडल होस्ट कर चुके हैं। 11 साल बाद बतौर होस्ट उनकी वापसी होगी। वहीं टीवी पर हुसैन पांच सालों बाद नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: क्या तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने चोरी छिपे कर ली शादी? वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल

दया भाभी और जेठालाल की जोड़ी 'तारक मेहता' से पहले भी कर चुकी है कमाल, वायरल फोटो से खुला राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन