1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa से दूर होते ही अनुज की बहन ने तोड़ी मर्यादाएं, हाथ में वाइन गिलास लिए 'मुक्कू' को पहचानना मुश्किल

Anupamaa से दूर होते ही अनुज की बहन ने तोड़ी मर्यादाएं, हाथ में वाइन गिलास लिए 'मुक्कू' को पहचानना मुश्किल

 Published : Apr 17, 2023 12:32 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 12:32 pm IST

Aneri Vajani Photos: 'अनुपमा' में मुक्कू बनकर लोगों का दिल जीतने वाली टीवी एक्ट्रेस अनेरी वजानी अब एक निगेटिव किरदार में नजर आ रही हैं।

TV actress Aneri Vajani- India TV Hindi
TV actress Aneri Vajani Image Source : INSTAGRAM_ANERIVAJANI

Aneri Vajani Photos: टीवी के टॉप टीआरपी शो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया की बहन मालविका (मुक्कू) का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस अनेरी वजानी को उनके फैन आज भी मिस करते हैं। वहीं अब सबकी चहेती मुक्कू अब एक निगेटिव किरदार में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह हाथ में वाइन गिलास लिए दिख रही हैं। 

अनेरी ने ग्रे शेड में लगाई आग 

दरअसल टीवी एक्ट्रेस अनेरी वजानी 'शहर में बेवफा' ट्रैक में कुछ निगेटिव भूमिका में आने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अनेरी वजानी ने 'शहर में बेवफा' ट्रैक में अपनी भूमिका के बारे में बात की, जिसमें वह एक ऐसा किरदार निभा रही हैं, जो पिछले वाले से अलग है और इसमें ग्रे शेड्स हैं।

मजेदार था निगेटिव रोल करना 

इस सॉन्ग के बारे में बात करते हुए अनेरी कहती हैं, "यह मेरे पिछले केरेक्टर्स की तुलना में एक अच्छा ब्रेक है क्योंकि यह किरदार एक बहुत अच्छी इंसान नहीं है। चुनौती देना और एक ऐसी भूमिका निभाना मजेदार था जो एक हल्का ग्रे होने की मांग करती है। सॉन्ग को बहुत प्यार और तारीफ मिल रही है। मुझे इतना समर्थन देने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं।"

Anupamaa: अनुज के खिलाफ अनुपमा को चिंगारी लगाने आई बरखा को लगी मिर्ची, घरवालों के सामने लगाई लताड़

इन शोज में आ चुकी हैं नजर 

अनेरी ने 2012 में 'काली - एक पुनर अवतार' से पाखी के रूप में अभिनय की शुरुआत की। बाद में, उन्हें 'निशा और उसके कजिन्स' और 'प्यार तूने क्या किया सीजन 7' में देखा गया। अभिनेत्री को 2016 से 2017 तक कुशाल टंडन और जेनिफर विंगेट के साथ 'बेहद' में सांझ माथुर शर्मा के किरदार के लिए बहुत सराहना मिली। अनेरी को 'पवित्र भाग्य' में प्रणति मिश्रा खुराना और 'अनुपमा' में मालविका कपाड़िया की भूमिका निभाने के लिए भी चुना गया था। उन्हें एमएक्स प्लेयर सीरीज में 'बाहगिन' नाम की एक और भूमिका के लिए साइन किया गया है।

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में प्रेग्नेंट सना खान को खींचते दिखे पति अनस, ट्रोल के बाद एक्ट्रेस ने दी सफाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन