1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नए साल पर वैष्णो देवी का दर्शन करने पहुंचीं 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली

नए साल पर वैष्णो देवी का दर्शन करने पहुंचीं 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली

 Published : Jan 01, 2022 11:50 pm IST,  Updated : Jan 08, 2022 04:26 pm IST

इस वीडियो में रूपाली की एयरपोर्ट से लेकर पहाड़ की चोटी तक 'जय माता दी' का नारा लगाते हुए उनके पूरे सफर को दिखाया गया है। रूपाली के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

 Rupali Ganguly- India TV Hindi
Rupali Ganguly Image Source : INSTAGRAM/ RUPALIGANGULY

Highlights

  • रूपाली के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
  • रूपाली गांगुली 'अनुपमा' में लीड रोल प्ले कर रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस और फॉलोअर्स को अलग अंदाज में नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस वैष्णो माता का दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने वैष्णो देवी के सफर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रूपाली की एयरपोर्ट से लेकर पहाड़ की चोटी तक 'जय माता दी' का नारा लगाते हुए उनके पूरे सफर को दिखाया गया है। रूपाली के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री नंगे पांव चलती हुई भी नजर आ रही हैं। 

वीडियो को पोस्ट करते हुए रूपाली ने कैप्शन में लिखा, 'यह साल हमें आगे देखने के लिए बहुत कुछ दे, आइए 2022 में केवल अच्छाई, करुणा और दया को अपने साथ ले जाएं। ईश्वर का आशीर्वाद स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की ओर हमारा मार्ग प्रशस्त करे !! जय माता दी, जय महाकाल।'

रूपाली ने जैसे ही वीडियो शेयर की उनके फैस और उनके दोस्तों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। रूपाली के को-एक्टर गौरव खन्ना ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि वह उनकी अगली यात्रा पर उनके साथ जाना चाहेंगे। उन्होंने लिखा, 'जय माता दी.. मैं भी दर्शन के लिए जाना चाहता था। अगली बार मैं भी आपके साथ जाउंगा।' फिलहाल गौरव खन्ना, 'अनुपमा' में अनुज की भूमिका निभा रहे हैं।

इस बीच, 'अनुपमा' में वनराज की भूमिका निभाने वाले सुधांशु पांडे ने अपने फैंस को शुभकामना देने के लिए अपने परिवार के साथ एक पोस्ट शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सभी को शुभकामनाएं, 2022 में आपके सभी सपने सच हों और आप सभी अपने परिवार को खुशी और स्वास्थ्य के साथ आशीर्वाद दें।'

बता दें, रूपाली गांगुली 'अनुपमा' में लीड रोल प्ले कर रही हैं। इस सीरियल में उनकी एक्टिंग को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इस सीरियल में चल रहा ट्रैक उन्हें एक स्वतंत्र महिला के रूप में पेश कर रहा है।

अभिनेता मोहित रैना ने अदिति संग लिए सात फेरे, शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें

कॉमेडियन भारती सिंह ने बताया 2022 में कब बनेंगी मां, शेयर किया एक्सपीरिएंस​

रुबीना दिलैक की फोटो संग यूजर ने कर दी ऐसी हरकत, भड़की एक्ट्रेस ने यूं धमकाया

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन