1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa के घर पर आकर डेरा जमाएगी माया, छोटी अनु को लेकर अनुज देगा पत्नी को ताना

Anupamaa के घर पर आकर डेरा जमाएगी माया, छोटी अनु को लेकर अनुज देगा पत्नी को ताना

 Published : Jan 30, 2023 10:07 am IST,  Updated : Jan 30, 2023 11:37 am IST

Anupamaa 30 January Episode: अब शो में माया सीधे कपाड़िया मेंशन में आकर रहने वाली है। लेकिन इसे लेकर अनुज और अनुपमा में भी तनाव बढ़ेगा। वहीं बरखा इस मौके का फायदा उठाएगी।

Anupamaa 30 January Episode- India TV Hindi
Anupamaa 30 January Episode Image Source : HOTSTAR

Anupama Upcoming Twist 30 January: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इस समय हमारे टेलीविजन स्क्रीन पर राज कर रहा है। शो असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और साप्ताहिक BARC रेटिंग्स में टॉप पर है। शो में रुपाली गांगुली मुख्य भूमिका निभा रही हैं जबकि गौरव खन्ना उनके पति अनुज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इन दिनों ट्रैक माया के इर्द-गिर्द घूम रहा है, जो छोटी अनु को वापस चाहती है और खुद को उसकी असली मां बता रही है। वहीं छोटी अनु भी माया को प्यार करने लगी है। इसलिए मुश्किल काफी बढ़ चुकी है। वहीं अब आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माया कपाड़िया मेंशन में ही आकर बसने वाली है।  

छोटी अनु की जिद से आगे हारी अनुपमा

बीते एपिसोड में हमने देखा कि छोटी अनु माया के साथ जाने के लिये तैयार हो जाती है। उसे जबसे पता लगा है कि माया उसकी जन्म देने वाली मां है वह उसके साथ जाने की जिद करने लगती है। लेकिन इसके आगे हम देखेंगे कि बेटी की जिद के आगे अनुपमा एक ऐसा रिस्क लेगी जो उसकी जिंदगी को और मुश्किल कर देगा। अनुपमा माया से कपाड़िया हाउस में आकर रहने की बात करेगी। 

अनुज-अनुपमा के बीच बढ़ेंगी दूरियां

'अनुपमा' के आज आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि माया के कारण अनुज और अनुपमा में भी दूरियां बढ़नी शुरू हो जाएंगी। क्योंकि अनुपमा ने माया को कपाड़िया हाउस आने की इजाजत दे दी है। लेकिन यह बात अनुज को बरदाश्त नहीं होती, वह रोएगा और अनुपमा को गैर जिम्मेदार ठहराएगा। वह कहेगा कि कहीं तुम मेरी छोटी की जिम्मेदारी से पल्ला तो नहीं झाड़ रहीं? अनुपमा इस बात को सुनकर शॉक्ड रह जाएगी, फिर थोड़ी देर रुककर जवाब देगी और कहेगी, "ऐसा सोचने से पहले मैं मर जाती। जब छोटी मेरी गोद में बैठकर माया-माया करती है तो मेरा दिल छलनी हो जाता है, लेकिन मैं अपने सीने के हजारों टुकड़े करने के लिए तैयार हूं। क्योंकि मैं यह नहीं चाहती कि छोटी अनु माया को याद करते-करते बीमार हो जाए।"

बरखा उठाएगी फायदा 

इस मौके का सबसे ज्यादा फायदा बरखा उठाने वाली है। वह कहेगी कि यह समय अनुज का साथ देने का है। क्योंकि वह अनुपमा से गुस्सा है, अगर वह अभी अनुज का साथ देंगे तो वह हमेशा के लिए घर में रह पाएंगे। इस बात को सुनकर अंकुर, बरखा को स्वार्थी होने का ताना मारेगा। इसके बाद दोनों के बीच बहस होगी। 

Pathaan देखने के लिए दिव्यांग शख्स इतनी मुश्किल से बिहार से पहुंचा बंगाल, वीडियो देख आपकी भी आंखें होगी नम

अनुपमा और माया में हुई डील

इसके आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा कपाड़िया मेंशन में माया को रहने की इजाजत दे देगी। लेकिन भगवान के सामने खड़े होकर कुछ शर्तें रखेगी। अनुपमा साफ शब्दों में माया से कहेगी कि हम आपके और छोटी के बीच नहीं आएंगे, लेकिन आप भी कोई खेल मत खेलना। इसके साथ ही अनुपमा माया को 15 दिन की मोहलत देती है कि अगर वह 15 दिन में छोटी का दिल नहीं जीत पाई तो अपने आप यहां से चली जाएगी।

KL Rahul ने मेहंदी सेरेमनी में खींचे थे Athiya Shetty के गाल, सामने आईं प्यारी सी Inside Photos

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन