1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa: अनुज कपाड़िया संग रोमांस करने को बेकरार माया, अनुपमा को मिल रहे पड़ोसियों के ताने

Anupamaa: अनुज कपाड़िया संग रोमांस करने को बेकरार माया, अनुपमा को मिल रहे पड़ोसियों के ताने

 Published : Apr 06, 2023 10:25 am IST,  Updated : Apr 06, 2023 10:26 am IST

'अनुपमा' (Anupamaa) सीरियल की कहानी में एक बार फिर अनुपमा लोगों के तानों का जवाब देने के लिए खुद को तैयार कर चुकी है। इस बार अनुपमा के साथ उसके मां और भाई हैं।

anupama latest episode- India TV Hindi
Anupama latest episode UPDATE Image Source : TWITTER

स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। इस सीरियल की कहानी लोगों की फेवरेट बन चुकी है, दर्शक ये जानने के लिए बेकरार रहते हैं कि अनुपमा की जिंदगी में आगे क्या होने वाला है। बीते दिनों रुपाली गांगुली यानी अनुपमा को बहुत रोते हुए दिखाया गया था तो वहीं अब अनुपमा एक बार फिर अपने रूप में नजर आने लगी है। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर से अनुपमा का पुराना अवतार दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। हमेशा की तरह एक बार फिर अनुपमा गम से उबर जाएगी।

बरखा का कपाड़िया हाउस पर हुआ कब्जा

'अनुपमा' (Anupamaa) सीरियल की कहानी में अनुज के मुंबई जाने के बाद से सबसे बड़ा ट्विस्ट ये आया है कि कपाड़िया हाउस से बरखा, अनुपमा का नामोनिशान मिटा रही है। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बरखा घर के काम करने वालों से कहेगी कि इस घर से चंपा और चमेली जैसे फूल वाले पौधे हटाकर घर में इंग्लिश गुलाब लगाओ और किचन से सरसों का तेल हटाकर सिर्फ ऑलिव ऑयल लाओ और वही इस्तेमाल करो। बरखा कहती है कि अब इस घर पर सिर्फ उसका राज रहेगा। वहीं अनुपमा की बात करें तो वह सुबह-सुबह पूजा करके सब से आशीर्वाद लेती है और अपनी मां और भाई से कहती है कि वह नई शुरुआत करेगी।

अनुपमा की याद से अनुज को आएगी हिचकी

अनुपमा को रह रहकर अपने पति अनुज की याद आती है तो वहीं दूसरी तरफ अनुज को अचानक हिचकियां आने लगती हैं। इधर अनुपमा लगातार अनुज को याद करती रहती है और मन ही मन उससे बातें करती है। अनुपमा  एक नई शुरुआत करने वाली है, वह जैसी ही घर से बाहर निकलती है तो उसके मौहल्ले वाले उसे देखकर मुंह बनाने लगते हैं और ताने देते हुए कहते हैं कि इसको दूसरे पति ने भी छोड़ दिया है जरूर अनुपमा में ही कोई कमी होगी।

शाह परिवार में वापस आई खुशियां

लंबे समय के बाद एक बार फिर शाह परिवार में खुशियां आई हैं। वनराज एक पेपर हाथ में लेकर घर वालों से कहता है कि सब एक जगह आएं, उसे कुछ बात करनी है। इस पर सभी परेशान हो जाते हैं कि आखिर ऐसी क्या बात है। वनराज सबके आने पर कहता है कि उसे बहुत बड़ी कंपनी में नौकरी मिल गई  है।

अनुज के करीब आएगी माया

माया अब अनुज कपाड़िया के करीब आने की पूरी कोशिश में जुट गई है और उसने प्लान बनाकर छोटी अनु को घर से बाहर दोस्तों के साथ पिकनिक पर भेज दिया। जैसे ही अनुज को पता चलता है कि छोटी अनु घर में नहीं है तो वह माया पर भड़कने लगता है। लेकिन माया आखिरकार उसे समझा देती है। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा, अपनी बेटी और अनुज से बात करने के लिए माया के यहां कॉल करेगी लेकिन वह कोई बहाना करके उसकी बात अनुज से नहीं करवाएगी।

यह भी पढ़ें: सलमान खान को पहले अवॉर्ड शो में परफॉर्म करने के लिए मिले थे 5 गुना पैसे? एक्टर ने बताई सच्चाई

Bipasha Basu ने पहली बार दिखाया बेटी का नूरानी चेहरा, क्यूटनेस देख हार बैठेंगे दिल

'हनुमान जयंती' के पावन दिन पर Adipurush से रिलीज हुआ पवनपुत्र हनुमान का पोस्टर, राम की भक्ति में लीन नजर आ रहे संकटमोचन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन