1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa की मांग का सिंदूर छीनने को तैयार है माया, चलेगी मास्टर स्ट्रोक!

Anupamaa की मांग का सिंदूर छीनने को तैयार है माया, चलेगी मास्टर स्ट्रोक!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : May 31, 2023 09:25 am IST,  Updated : May 31, 2023 10:28 am IST

Anupamaa Update: अनुपमा में नया ट्विस्ट दर्शकों की नींद उड़ाने वाला है। माया शो में अब नया खेल खेलने वाली है और वो अब अनुपमा का पत्ता साफ करने पर लगी है।

Anupamaa and maya.- India TV Hindi
Anupamaa and maya. Image Source : SCREEN GRAB FROM SHOW.

Anupamaa Update: टीवी टीआरपी लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहने वाले शो 'अनुपमा' में हर दिन एक नया धमाल देखने को मिलता है। जैसे-जैसे शो पुराना हो रहा है, वैसे-वैसे शो और इसके कलाकारों को पसंद करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब शो में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। ये नया मोड़ पूरे शाह हाउस को हिला के रख देगा। घर के हर सदस्य का रिएक्शन देखने वाला होगा। 

अनुपमा-अनुज के साथ में गुजारेंगे वक्त

अब तक आपने देखा कि अनुज ने अनुपमा को सारा सच बता दिया है और अनुपमा ने अनुज के सच को स्विकार करते हुए उसे माफ भी कर दिया है। अनुज, अनुपमा अब अलग नहीं होना चाहते। दोनों एक साथ रात में काफी अच्छा समय बिताते हैं। वहीं घर में माया और वनराज की लड़ाई होती है, जिससे शाह परिवार का हर सदस्य परेशान हो जाता है। इस बीच अनुज-अनुपमा को किसी का ख्याल नहीं आता।

फोन पर आएंगे कई कॉल्स
आगे आप देखेंगे, अनुज और अनुपमा की नजर उनके फोन पर जाएगी। फोन में कई मिस कॉल्स पड़ी मिलेंगी। घर वाले बार-बार फोन करेंगे। इसे देखकर दोनों जल्द शाह हाउस जाने का फैसला करेंगे। दोनों जैसे ही घर पहुंचेंगे वहां माया और वनराज गुस्से से लाल दिखेंगे। दोनों अनुज और अनुपमा पर फट पड़ेंगे। अनुज-अनुपमा साथ खड़े रहेंगे और वनराज-माया को सवाल-जवाब करने का कोई मौका नहीं देंगे। वहीं माया अनुज पर हक जताएगी। 

घर पर होगा फुल ड्रामा
माया कहेगी कि अनुज सिर्फ उसका है और अनुपमा उससे अनुज को छीन नहीं सकती। अनुपमा अपने जवाब से माया की बोलती बंद कर देगी वो कहेगी कि वो औ अनुज पति-पत्नी हैं।  वहीं वनराज भी भी बीच में बोलेगा और अनुज से कहेगा कि अब कोई नई परेशानी वो न खड़ी करे, न उसके और न ही उसके परिवार के लिए। समर की शादी भी आराम से होने देने की बात वनराज कहेगा। वहीं बरखा गलती से कहेगी कि उसे पता है कि अनुज और माया के बीच क्या हुआ, जिसे सुनकर अनुज और अनुपमा शॉक हो जाएंगे। वहीं वनराज और माया टेंशन में आ जाएंगे। 

माया पड़ेगी अनुज के पीछे
इस बीच माया अनुज के पीछे पड़ जाएगी कि वो अनुपमा को तलाक दे और उससे हमेशा के लिए अलग हो जाए। अनुज इसके जवाब में कहेगा कि उसे मरना मंजूर है, लेकिन वो अनुपमा को कभी तलाक नहीं देगा। आने वाला ऐपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है और अनुपमा के साथ ही शाह फैमिली का रिएक्शन काफी इंट्रेस्टिंग होने वाला है। 

ये भी पढ़ें: 

The Kerala Story फेम एक्ट्रेस Adah Sharma का असल नाम बोलने में फूल जाएगी सांस!

Anupama की जिंदगी में होगी नए विलेन की एंट्री, अनुज को चंगुल में फंसाने के लिए माया अपनाएगी नया पैंतरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन