1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa की आंखों में आंसू लाएगा वनराज का गिफ्ट, माया के छक्के छुड़ाएगा ये शख्स

Anupamaa की आंखों में आंसू लाएगा वनराज का गिफ्ट, माया के छक्के छुड़ाएगा ये शख्स

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 30, 2023 12:58 pm IST,  Updated : Jun 30, 2023 12:58 pm IST

'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में कई इमोशनल मोमेंट देखने को मिलेंगे। अनुपमा की विदाई से पहले वनराज उसे खास गिफ्ट देगा, जिसे देखकर वो इमोशनल हो जाएगी।

Anupamaa- India TV Hindi
अनुपमा। Image Source : SCREEN GRAB

 

'अनुपमा' बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहने के साथ ही फैंस का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। घर-घर में ये शो देखा जाता है। हर दिन फैंस को नए ट्विस्ट का इंतजार रहता है। फैंस अनुपमा और अनुज को हमेशा खुश और साथ देखने के लिए बेचैन रहते हैं। ऐसे में आने वाला एपिसोड बहुत मजेदार होने वाला है। फैंस को कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अनुपमा की मां माया के छुक्के छुड़ाने वाली है। यही नहीं बरखा और अधिक भी शॉक होने वाले हैं। 

अनुपमा सबको देगी खास नोट

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे अनुपमा शाह हाउस में बिताए हर लंहे को यादकर के खुश हो रही होगी। वहीं वनराज अनुपमा के लिए गाना गाएगा, वो भी बहुत सुरीला। वनराज का गाना सुनते ही सभी खुश हो जाएंगे। वनराज और बा अनुपमा के लिए कुछ कर के अच्छा महसूस करेंगे और दोनों का अनुपमा के साथ बीता लंहा यादगार बनेगा। इसके अलावा अनुपमा घर के हर सदस्य को लेटर देगी, जिसमें हर एक के लिए कोई खास मैसेज होगा। अनुपमा के शाह हाउस से जाने के पहले शाह परिवार का हर एक सदस्य गुडबाय नोट पढ़ेगा।

वनराज देगा अनुपमा को गिफ्ट
तभी वनराज अनुपमा को अपना लाया गिफ्त देगा, जिसमें घुंगरू होंगे। अनुपमा को पुरानी बात याद आ जाएगी जब वनराज ने उसके घुंगरू तोड़ दिए थे, क्योंकि उसे अनुपमा का डांस करना पसंद नहीं था। अनुपमा के सामने आखिरकार वो पल आ ही जाएगा, जब उसे घर छोड़कर जाना पड़ेगा। अनुपमा अपने सारे इमोशन्स कंट्रेल करेगी और अपने सपने पूरे करने निकल पड़ेगी। इसके बाद अनुपमा कपाड़िया मैंशन के लिए निकलेगी। डिंपी अधिक को शाह परिवार और पाखी के खिलाफ भड़काएगी। वो कहेगी कि उसे अनुपमा के जाते ही इस परिवार के खिलाफ कुछ बड़ा करना चाहिए। अधिक डिंपी की इस बात से पूरी तरह भड़क जाएगा। 

माया को अनुपमा की मां जड़ेगी थप्पड़
आप देखेंगे कि अधिक डिंपी के जाल में फंसता नजर आएगा। वहीं जब अनुपमा कपाड़िया मैंशन पहुंचेगी को उसका वहां भव्य स्वागत होगा। वहीं माया अनुपमा को जमकर कोसेगी और चाहेगी कि अनुपमा मर जाए। तभी अनुज अनुपमा को माया की इन बातों से बचाएगा और माया को कांता रसीद के एक चांटा मारेगी। जोर का तमांचा माया को हिला देगा। ये देखकर बरखा और अधिक की भी सिट्टपिट्टी गुल हो जाएगी।

ये भी पढ़ेे: दीपिका कक्कड़ डिलीवरी के बाद इस बड़ी वजह से अब तक नहीं हुईं डिस्चार्ज, जानकर भर आएगा हर मां का दिल!

भीड़ में अचानक आया अनिल कपूर को गुस्सा, लोगों को बोलना पड़ा Sorry!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन