1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa: अनुपमा के सामने आया अनुज और माया का कड़वा सच, क्या फिर होगा तलाक

Anupamaa: अनुपमा के सामने आया अनुज और माया का कड़वा सच, क्या फिर होगा तलाक

 Published : Feb 27, 2023 11:35 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 11:59 pm IST

'Anupamaa' सीरियल में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आने वाले समय में काव्या के सामने माया का असली चेहरा आएगा और उसे पता चल जाएगा कि माया अब अनुज कपाड़िया से प्यार करने लगी है। काव्या को जैसे ही ये बात पता चलेगी वह अनुपमा को सब कुछ बता देगी।

Anupamaa upcoming twist- India TV Hindi
Anupamaa upcoming twist Image Source : TWITTER

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर 'Anupamaa' की कहानी में अब गजब ट्विस्ट आने वाला है। जिसके बाद इस सीरियल की कहानी नया मोड़ ले लेगी। एक बार फिर अनुपमा का घर तबाह होने की कगार पर है। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस काफी परेशान हैं। दरअसल, इस प्रोमो वीडियो के हिसाब से अपकमिंग एपिसोड में माया का सच सबके सामने आ जाएगा, जिसके बाद अनुज कपाड़िया और अनुपमा के रिश्ते में दरार आ सकती है। दर्शकों को इस सीरियल में अनुज और अनुपमा के बीच का रोमांस ही सबसे ज्यादा पसंद आता है।

ऐसे में इस प्रोमो से लग रहा है कि एक बार फिर अनुपमा का तलाक हो सकता है। प्रोमो की शुरुआत में काव्या, अनुपमा से कहती है, 'ये माया तुम्हारे पति से प्यार करने लगी है।'  इसके बाद अनुपमा ये सवाल माया से करती है कि क्या ये सच है जिसके जवाब में माया कहती है कि ये सच है पर ये जो भी है वो एक तरफा है और अनुज की तरफ से कुछ भी नहीं है। ये सुनते ही अनुपमा भड़क उठती है और कहती है कि मुझे अपने पति पर खुद पर से भी ज्यादा विश्वास है। ये सुनकर वनराज, अनुपमा को समझाते हुए कहता है कि एक बार फिर तुम गलती कर रही हो अनुपमा... एक तरफा कुछ भी नहीं होता।

एक बार फिर टूटेगा अनुपमा के सपनों का घर!

वनराज, अनुपमा को समझाते हुए आगे कहता है कि फिर आदमी चाहे वनराज हो अंकुश हो या फिर तोषू आदमी से गलती हो ही जाती है।' इस प्रोमो वीडियो के सामने आने के बाद से दर्शक कयास लगा रहे हैं कि एक बार फिर अनुपमा का घर टूट सकता है अब देखना होगा कि आने वाले समय में अनुपमा अपने टूटते घर को कैसे बचाएगी। 

यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पत्रलेखा और विराट लड़ाई के बाद करते हैं ऐसी हरकत, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

अक्षय कुमार बने फ्लॉप फिल्मों के बादशाह, लगातार इन 5 फिल्मों से दर्शकों को किया निराश

अनन्या पांडे ने पूरी की साइबर-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग, आखिर दिन निर्देशक के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन