1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अनुपमा को भूलकर वनराज ने फिर थामा काव्या का हाथ, फैंस को देने वाले हैं चौंकने वाला सरप्राइज

अनुपमा को भूलकर वनराज ने फिर थामा काव्या का हाथ, फैंस को देने वाले हैं चौंकने वाला सरप्राइज

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : May 03, 2023 02:40 pm IST,  Updated : May 03, 2023 02:40 pm IST

सीरियल 'अनुपमा' की जिंदगी में तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, कभी खुशी तो कभी गम मिल रहा है। इसी बीच अब वनराज अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी काव्या के साथ एक साथ फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं।

Anupamaa Vanraj forget anupama holds Kavya hand again going to give a shocking surprise to the fans- India TV Hindi
Vanraj-Kavya Image Source : SUDHANSHU PANDEY

Sudhanshu Pandey-Madalsa Sharma: लोकप्रिय टीवी शो 'अनुपमा' में साथ में काम करने के करने के अलावा इसके स्टार कास्ट एक दूसरे के साथ ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन मस्ती करते नजर आते रहते हैं। स्क्रीन करने के अलावा एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने एक बार फिर सुधांशु पांडे के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। इस बार 'दिल की तू जमीन' नाम के गाने में दोनों साथ नजर आने वाले हैं।  ये एक म्यूजिक एल्बम है, जिसमें दोनों की एक बार फिर ऑनस्क्रीन लव केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। फैंस इस खबर को सुनकर बहुत खुश हो रहे है। सीरियल में हो रहे नाटक से सभी लोगों बहुत परेशान हो गए हैं, इसी बीच वनराज और काव्या का का ये म्यूजिक एल्बम फैंस का मूड फ्रेश करने का काम करेगा। साथ में ये दोनों का तीसरा वीडियो है और वह इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

काव्या ने वनराज की तारीफ -

मदालसा शर्मा उर्फ काव्या ने कहा, "सुधांशु के साथ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग का अनुभव बहुत मजेदार था क्योंकि हम पिछले 3 सालों से 'अनुपमा' में साथ काम कर रहे हैं। इसलिए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान भी हम एक दूसरे के साथ कंफर्ट जोन में थे। इससे भी खास बात यह थी कि यह एक आउटडोर शूट था और लोकेशन शानदार थी।"

शूट लोकेशन -
म्यूजिक वीडियो को गुजरात में शूट किया गया है और दोनों ने कुछ खूबसूरत स्थानों पर शूटिंग की है। बता दें की हाल ही में मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे (काव्या और वनराज) ने रील भी शेयर की थी, जिसमें वह अपने फैंस को सरप्राइज देने की बात कर रहे थे और सरप्राइज ये था की दोनों फिर से एक साथ म्यूजिक वीडियो में काम कर रहे हैं। दोनों अपनी केमिस्ट्री से फैंस का एक बार फिर दिल जीतने के लिए तैयार है। ये म्यूजिक एल्बम कल 12 बजे सोशल मीडिया पर रिलीज होगा। 

अनुपमा के हाल -
जहां टीवी सीरियल'अनुपमा' में अनुपमा-अनुज के साथ फिर से नई शुरूआत करना चाहती है वहीं वनराज, अनुपमा को अनुज से दूर करना चाहता है। मेकर्स का ये खेल क्या रंग लाएगा ये तो वक्त बताएगा।

ये भी पढ़ें-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड की इस धाकड़ एक्ट्रेस के लिए बांधें तारीफों के पुल, कहा - सेट पर एक अच्छा...

Salman Khan की इस करीबी का हुआ निधन, जानें देर रात सोशल मीडिया पर किसे दी श्रद्धांजलि

OTT Releases: मई में मिलेगा फन का डबल डोज, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन