1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अशनूर कौर ने 'बिग बॉस 19' से बाहर होने पर जताई नाराजगी, बताया किस बात का लगा बुरा, कहा- 'अगर फिनाले तक...'

अशनूर कौर ने 'बिग बॉस 19' से बाहर होने पर जताई नाराजगी, बताया किस बात का लगा बुरा, कहा- 'अगर फिनाले तक...'

 Published : Nov 30, 2025 09:19 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 09:19 pm IST

अशनूर कौर ने बताया कि वह 'बिग बॉस 19' में अपनी जर्नी के लिए मिले प्यार और सपोर्ट से बहुत खुश हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम लाइव पर फैंस के साथ बातचीत की और एक वीडियो भी पोस्ट किया।

ashnoor kaur- India TV Hindi
अशनूर कौर Image Source : INSTAGRAM/@ASHNOORKAUR

अशनूर कौर 'बिग बॉस 19' के घर से बाहर होने वाली लेटेस्ट कंटेस्टेंट थीं। फिनाले से कुछ दिन पहले वह अपनी ही एक गलती की वजह से बेघर हो गईं। होस्ट सलमान खान ने उन्हें पिछले टास्क के दौरान तान्या मित्तल को जानबूझकर मारने के लिए डांटा और उन्हें बाहर कर दिया गया। अशनूर ने रविवार शाम को फैंस से जुड़ने के लिए एक इंस्टाग्राम लाइव किया और बताया कि वह ठीक हैं। साथ ही बिग बॉस 19 फिनाले के बारे में भी बात की और बताया कि उनकी जर्नी कैसी रही है।

अशनूर कौर को किस बात का लगा बुरा

लाइव के दौरान, अशनूर ने कहा, '14 हफ्ते! आपसे दूर! मैं आपसे बात नहीं कर पाई, लेकिन आज लाइव आने का मेरा कारण आपको यह बताना है कि अभी मैं ठीक हूं। मुझे पता है कि यह एविक्शन बहुत ही अचानक था। जिस तरह का प्यार, चिंता देख रही हूं… हां अब मैं बहुत बेहतर हूं, बहुत शांति में हूं तो हां मैंने सोचा कि क्यों न लाइव आऊं!' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे याद है हम बात कर रहे थे कि बस कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन ठीक ही है जो हो गया सो हो गया जो किस्मत में लिखा था। बुरा लग रहा है और मैं उस बात से थोड़ा दुखी हूं, लेकिन मैं इतने सारे प्यार से बहुत खुश हूं। आप सभी के लिए मेरी दिल की बात, जिस तरह से आप सभी ने मुझे सपोर्ट किया है… थैंक यू! मैं आपके सभी एडिट्स देखना चाहती हूं!'

गलत तरीके से बेघर हुईं अशनूर कौर?

जब एक फैन ने पूछा कि क्या वह फिनाले में जाएंगी तो उन्होंने कहा हां, वह 7 दिसंबर को फिनाले में जाएंगी, जब एक फैन ने कहा कि उनका एविक्शन गलत था तो अशनूर ने जवाब दिया, 'जो हुआ सो हुआ अभी उसको चेंज तो नहीं कर सकते हम। शो चलता रहता है… बहुत अच्छा लगता अगर मैं फिनाले तक रहती, लेकिन कोई बात नहीं। यह मेरे लिए भी परेशान करने वाला था, लेकिन आप सब अपनी हेल्थ का ध्यान रखें।'

अशनूर कौर की बिग बॉस 19 में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

उन्होंने कहा कि वाइल्ड कार्ड एंट्री का कोई चांस नहीं है क्योंकि फिनाले में सिर्फ एक हफ्ता बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रणित मोरे या गौरव खन्ना में से कोई भी इस सीजन का विनर होगा। यह शो जिओ हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स पर रात 10:30 बजे स्ट्रीम होगा।

ये भी पढे़ं-

Laughter Chefs 3: एक ही लड़की पर आया अभिषेक और समर्थ का दिल, देख एक्स गर्लफ्रेंड ईशा का बना मुंह

भारती सिंह ने दूसरे मैटरनिटी शूट की तस्वीरें की शेयर, ब्लू ड्रेस में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन