1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस फेम सोशल मीडिया से हुईं गायब, आसिम रियाज-हिमांशी खुराना के प्राइवेट मैसेज हुए लीक!

बिग बॉस फेम सोशल मीडिया से हुईं गायब, आसिम रियाज-हिमांशी खुराना के प्राइवेट मैसेज हुए लीक!

 Published : Dec 07, 2023 06:36 pm IST,  Updated : Dec 07, 2023 07:00 pm IST

आसिम रियाज-हिमांशी खुराना ने धर्म की वजह से ब्रेकअप कर लिया है। अब बिग बॉस फेम हिमांशी और आसिम के प्राइवेट चैट वायरल हो गया है। साथ ही हिमांशी खुराना ने परेशान होकर अपना ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है।

Asim Riaz, Himanshi Khurana- India TV Hindi
आसिम रियाज-हिमांशी खुराना के प्राइवेट मैसेज हुए लीक Image Source : INSTAGRAM

हिमांशी खुराना ने हाल ही में घोषणा की थी कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आसिम रियाज से ब्रेकअप कर लिया है। हिमांशी खुराना-आसिम रियाज ने बताया कि उन्होंने अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण अलग होने का फैसला किया। हिमांशी ने अब अपने ट्विटर हैंडल पर आसिम रियाज से ब्रेकअप को लेकर क्लेरिफिकेशन किया है, उन्होंने शेयर किया कि उन्होंने असीम के साथ बात करने के बाद ही ब्रेकअप का फैसला लिया था। अब इन सारी चीजों के बीच हिमांशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए हैं।

आसिम रियाज-हिमांशी खुराना के प्राइवेट मैसेज लीक

हिमांशी खुराना ब्रेकअप की अनाउंसमेंट करने के बाद से सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही थीं। बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना ने परेशान होकर अपनी और आसिम रियाज की पर्सनल चैट शेयर कर दी। इस पोस्ट में लिखा दिख रहा है कि आसिम के कहने पर ही उन्होंने ये पोस्ट शेयर किया था। साथ ही धर्म वाली बात लिखने का सजेशन भी आसिम का था। दूसरी ओर आसिम ने अभी तक इस पर रिएक्ट नहीं किया है।

यहां देखें पोस्ट-

Asim Riaz, Himanshi Khurana
Image Source : INSTAGRAMआसिम रियाज-हिमांशी खुराना के प्राइवेट मैसेज हुए लीक

हिमांशी खुराना ने डिएक्टिवेट अकाउंट

आसिम रियाज-हिमांशी खुराना के पर्सनल चैट वायरल होने के बाद हिमांशी खुराना का इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट दोनों सर्च करने पर नहीं दिख रहे हैं। लोगों का मानना है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए हैं। अब इन सारी चीजों के बाद से हिमांशी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट हो चुके हैं। 'बिग बॉस 13' के घर में मिले हिमांशी खुराना और आसिम रियाज अलग हो गए हैं। दोनों ने धर्म का कारण बताते हुए अलग होने की घोषणा की है।

हिमांशी ने तोड़ा था 9 साल का रिश्ता

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना 'बिग बॉस 13' में मिले थे। आसिम रियाज ने नेशनल टेलीविजन पर हिमांशी खुराना से अपने प्यार का इजहार किया था। आसिम-हिमांशी ने कई गानों में साथ में काम किया, जिनमें 'कल्ले सोना नई' और 'ख्याल रख्या कर' शामिल हैं। बिग बॉस के घर में रहने के दौरान हिमांशी ने आसिम के लिए अपने बॉयफ्रेंड चाउ के साथ अपना 9 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया था।

ये भी पढ़ें: 

तृप्ति डिमरी ने Animal में रणबीर कपूर संग बोल्ड सीन को लेकर किया खुलासा, बताया कैसे हुआ था शूट

द आर्चीज का छाया जादू, सुहाना खान-खुशी और अगस्तय नंदा की एक्टिंग देख रह जाएंगे दंग

सनी देओल ने दिखाया वायरल वीडियो का सच, सड़क पर 'नशे में धुत' इस वजह से घूम रहे थे एक्टर

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन