1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दया भाभी के बाद अब बबीताजी की भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से हुई छुट्टी? मुनमुन दत्ता ने वीडियो बनाकर बताई सच्चाई

दया भाभी के बाद अब बबीताजी की भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से हुई छुट्टी? मुनमुन दत्ता ने वीडियो बनाकर बताई सच्चाई

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 01, 2025 11:15 am IST,  Updated : Jul 01, 2025 11:15 am IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी की गैरमौजूदगी को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। मुनमुन दत्ता के शो छोड़ने की अफवाहों ने जोड़ पकड़ा हुआ था। अब इसे लेकर खुद मुनमुन दत्ता ने वीडियो बनाया और सच्चाई बताई है।

munmun dutta- India TV Hindi
मुनमुन दत्ता। Image Source : INSTAGRAM

लंबे समय से दर्शकों को हंसी का डोज दे रहा फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों एक नए ट्रैक को लेकर चर्चा में है। शो में जहां एक तरफ हमेशा की तरह हल्के-फुल्के मजेदार सीन होते हैं, वहीं अब इसमें हॉरर का भी तड़का लग गया है, लेकिन इस बीच फैंस की नजर एक अहम किरदार की गैरमौजूदगी पर भी गई है और वो हैं बबीता जी। शो में बबीता अय्यर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता बीते कुछ एपिसोड्स से शो में नजर नहीं आ रही हैं। उनके अचानक शो से गायब होने से यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि शायद उन्होंने शो छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा हुई और फैंस मुनमुन की वापसी की मांग करने लगे।

मुनमुन ने शेयर किया है वीडियो

इन सभी अफवाहों पर अब खुद मुनमुन दत्ता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे शो के सेट पर नजर आ रही हैं। वीडियो में मुनमुन ब्लैक एंड व्हाइट जंपसूट पहने हुए हैं और शो के सेट यानी बबीता और अय्यर के घर में कुछ सीन शूट करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अफवाहें हमेशा सच नहीं होतीं,' जो इस बात का साफ संकेत है कि उन्होंने शो नहीं छोड़ा है और जल्द ही वापसी करने वाली हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही फैंस को राहत मिली है और उनके लौटने की उम्मीदें भी पक्की हो गई हैं।

यहां देखें वीडियो 

क्या है शो का हालिया ट्रैक?

वहीं दूसरी ओर शो के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो गोकुलधाम सोसायटी के कुछ सदस्य एक पुराने बंगले में पिकनिक मनाने गए हैं, जहां एक भूतनी का साया बताया जा रहा है। अब तक सिर्फ आत्माराम भिड़े ने उस भूतनी को देखा है और उससे कपड़े भी धुलवा चुका है। भिड़े की हालत डर के मारे बेहद खराब हो चुकी है, लेकिन बाकी लोग अब तक अंजान हैं। गौरतलब है कि मौजूदा ट्रैक में जेठालाल, डॉ. हाथी, कोमल हाथी, बबीता जी और अय्यर नजर नहीं आ रहे हैं। सभी फैंस अब इन पात्रों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं और मुनमुन के वीडियो ने उम्मीदों को फिर से जगा दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन