1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा के घर आई लक्ष्मी, शादी के 10 साल बाद प्रीमैच्योर बेबी को दिया जन्म

'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा के घर आई लक्ष्मी, शादी के 10 साल बाद प्रीमैच्योर बेबी को दिया जन्म

 Published : Apr 08, 2023 07:34 am IST,  Updated : Apr 08, 2023 07:34 am IST

टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट सही नहीं आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नेहा मर्दा ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, प्रीमैच्योर होने के कारण बेबी को कुछ दिन अस्पताल में गुजारने होंगे।

Neha Marda- India TV Hindi
Neha Marda Image Source : INSTAGRAM/NEHAMARDA

टीवी सीरियल 'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा (Neha Marda) के आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान थे। लेकिन अब एक्ट्रेस के फैंस चैन की सांस ले सकते हैं, नेहा मर्दा ने नन्ही परी को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा मर्दा की बेटी की डिलीवरी प्रीमैच्योर हुई है, जिसकी वजह से बच्ची को अभी कुछ दिन अस्पताल में गुजारने होंगे। जानकारी के मुताबिक, नेहा मर्दा (Neha Marda) की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट्स में कुछ दिक्कतें सामने आई थीं, जिसके बाद एक्ट्रेस को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

नेहा मर्दा ने शेयर किया पोस्ट

नेहा मर्दा (Neha Marda) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी टीम ने एक्ट्रेस के अस्पताल से 2 तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपडेट दी थी। इस पोस्ट में लिखा था कि वह अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में जल्द ठीक होने की दुआ कर रही हैं। पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीरों में नेहा मर्दा अस्पताल के बिस्तर पर बैठी दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में एक नर्स नेहा मर्दा की चोटी बना रही है। जानकारी के मुताबिक, नेहा मर्दा और उनकी बेटी बिल्कुल ठीक हैं। नेहा को प्रेग्नेंसी के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

शादी के 10 साल बाद हुई थी प्रेग्नेंट

टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा (Neha Marda) ने साल 2012 में पटना बेस्ड बिजनेसमैन के साथ शादी रचाई थी। जिसके बाद वह काम की वजह से मुंबई में रहती थीं और छुट्टी मिलने पर पति और परिवार के पास पटना जाती थीं। नेहा मर्दा की गिनती टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में होती हैं उन्होंने टीवी सीरियल 'बालिका वधू' के अलावा 'डोली अरमानों की', 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'देवों के देव महादेव' जैसे धारावाहिकों में काम किया है। टीवी सीरियल्स में नेहा मर्दा का भले ही सादगी भरा अवतार नजर आता हैं लेकिन असल में नेहा बेहद ग्लैमरस हैं। नेहा मर्दा सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

Allu Arjun ने 'पुष्पा 2 द रूल' से शेयर किया ऐसा लुक, देखने वालों की निकल गई चीख

Adnan Sami ने बनाए पत्नी के पॉर्न वीडियो! डिग्री भी नकली, सिंगर के भाई जुनैद ने लगाए गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें: Armaan Malik की पत्नी कृतिका की डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत, यूट्यूबर ने ब्लॉग में बयां किया दर्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन