1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बालिका वधू' की ये एक्ट्रेस दूसरी बार बनेंगी मां, पति संग रोमांटिक अंदाज में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

'बालिका वधू' की ये एक्ट्रेस दूसरी बार बनेंगी मां, पति संग रोमांटिक अंदाज में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

 Published : Apr 18, 2024 10:40 am IST,  Updated : Apr 18, 2024 10:40 am IST

टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना 33 की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं। स्मृति खन्ना ने अपने पति गौतम गुप्ता संग पहली बार बेहद ही रोमांटिक अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। स्मृति खन्ना-गौतम गुप्ता दोनों एक साथ 'मेरी आशिकी तुम से ही' में नजर आ चुके हैं।

smriti khanna announced her second pregnancy- India TV Hindi
'बालिका वधू' की ये एक्ट्रेस दूसरी बार बनेंगी मां Image Source : INSTAGRAM

टीवी शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' से जबरदस्त नेम फेम कमाने वाले स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ कुछ ही घंटे पहले एक गुड न्यूज शेयर की है। स्मृति खन्ना 33 की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने पति और अपनी बेटी के साथ पोस्ट शेयर करते हुए अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है वह लोगों को बहुत पसंद आ रही है। वहीं स्मृति और गौतम को सेलिब्रिटी कमेंट बॉक्स में कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

स्मृति खन्ना दूसरी बार बनेंगी मां

'बालिका वधू' की एक्ट्रेस स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। स्मृति ने बुधवार को इंस्टाग्राम के जरिए ये खबर शेयर करते हुए पहली बार अपना बेबी बंप दिखाया है। वहीं स्मृति खन्ना की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें उनकी बेटी अनायका और उनका पेट डॉग लुकास भी दिखाई दे रहा है।

पहली बार बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

स्मृति खन्ना ने प्यारी तस्वीरों के साथ एक लंबा सा नोट भी लिखा है, 'हमारी मुश्किल भरी जर्नी के बाद एक बहुत ही अच्छी खबर आपको दे रहे हैं हमारे परिवार में एक और सदस्य एंट्री करने वाला है। हमारी प्यारी बेटी अनायका उसकी बड़ी बहन बनने वाली है और हमारा लुकास सबसे अच्छा बड़ा भाई बनने वाला है। हमने इस पल का कई महीनों से सपना देखाना शुरू किया था और अब जाकर ये सपना पूरा हो गाय है। यहां तक पहुंचने के लिए कई तरह के संघर्ष करना पड़ा है। आपके साथ अपनी खुशी शेयर करते हुए हमे भी अच्छा लग रहा है। बेबी #2 आने वाला है।'

स्मृति खन्ना-गौतम गुप्ता के बारे में

फेमस यूट्यूबर स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता का एक चैनल 'मिस्टर एंड मिसेज जीजी' है, जहां वे अपने फनी-फनी व्लॉग वीडियो पोस्ट करते हैं। बता दें कि स्मृति खन्ना 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'ये है आशिकी', 'बालिका वधू' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं 3' में नजर आ चुकी हैं। स्मृति और गौतम 'मेरी आशिकी तुमसे ही' के सेट पर एक दूसरे से मिले थे। 2017 में वे शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने 2020 में लॉकडाउन के दौरान अपने पहले बच्चे अनायका का स्वागत किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन