1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बालवीर' एक्टर देव जोशी भरेंगे चंद्रमा की उड़ान, जापानी कारोबारी माएजावा संग होंगे मिशन में शामिल

'बालवीर' एक्टर देव जोशी भरेंगे चंद्रमा की उड़ान, जापानी कारोबारी माएजावा संग होंगे मिशन में शामिल

 Written By: AP Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Dec 10, 2022 08:04 am IST,  Updated : Dec 10, 2022 08:04 am IST

जापानी कारोबारी ने 2018 में अंतरिक्ष यान की सभी सीट खरीदकर चंद्र यात्रा की योजना बनाई थी। उन्होंने मार्च 2021 में दुनिया भर से आवेदन लेना शुरू किया था। चुने गए आठ लोगों में 'बालवीर' के अभिनेता जोशी भी शामिल होंगे।

Balveer actor Dev Joshi- India TV Hindi
Balveer actor Dev Joshi Image Source : INSTAGRAM

Dev Joshi join spacex starship: जापान के अरबपति युसाकु माएजावा के साथ स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान के जरिए चंद्रमा के लिए उड़ान भरने वाले आठ अन्य लोगों में 'बालवीर' धारावाहिक में काम करने वाले भारतीय अभिनेता देव जोशी और कोरियाई पॉप स्टार टीओपी भी शामिल होंगे। 

माएजावा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जापानी कारोबारी ने 2018 में अंतरिक्ष यान की सभी सीट खरीदकर चंद्र यात्रा की योजना बनाई थी। उन्होंने मार्च 2021 में दुनिया भर से आवेदन लेना शुरू किया था। उन्होंने पिछले साल भी सोयुज रूसी अंतरिक्ष यान के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की 12 दिवसीय यात्रा की थी। इसके बाद यह उनकी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा होगी।

माएजावा ने ट्वीट के जरिए बताया कि उनकी 'डियरमून' परियोजना के लिए चुने गए आठ लोगों में 'बालवीर' के अभिनेता जोशी भी शामिल होंगे। उनके साथ टी.ओ़ पी भी उड़ान भरेंगे, जिन्होंने के (कोरियाई)-पॉप समूह 'बिग बैंग' के लिए प्रमुख रैपर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। इनके अलावा अमेरिकी डीजे स्टीव आओकी, फिल्म निर्माता ब्रेंडन हॉल और यूट्यूबर टिम डोड भी टीम में शामिल हैं। ब्रेंडन और टिम डोड भी अमेरिकी हैं।

ब्रिटिश फोटोग्राफर करीम इलिया, चेक गणराज्य के कलाकार येमी एडी और आयरलैंड के फोटोग्राफर रियानोन एडम भी टीम में शामिल होंगे। अमेरिकी ओलंपिक खिलाड़ी कैटिलिन फैरिंगटन और जापानी नृतक मियू को विकल्प के रूप में चुना गया था।

ये भी पढ़ें-

सुशांत की मौत के बाद क्या फिर हुआ रिया चक्रवर्ती को प्यार? जानिए किसे डेट कर रही हैं एक्ट्रेस

ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई प्रकाश झा की ये इंडियन फिल्म, आदिवासियों पर है आधारित

Anupamaa: घर की खुशीयों में लगेगी नजर, लोगों के बीच होगी दूरियां!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन