1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की मौत के बाद क्या फिर हुआ रिया चक्रवर्ती को प्यार? जानिए किसे डेट कर रही हैं एक्ट्रेस

सुशांत की मौत के बाद क्या फिर हुआ रिया चक्रवर्ती को प्यार? जानिए किसे डेट कर रही हैं एक्ट्रेस

 Published : Dec 09, 2022 09:00 pm IST,  Updated : Dec 09, 2022 09:30 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढाई साल बाद रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस सीमा सजदेह के इस करीबी को डेट कर रही हैं।

rhea chakraborty- India TV Hindi
rhea chakraborty Image Source : RHEA CHAKRABORTY

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपुत के मौत के 2 साल बाद रिया चक्रवर्ती अपने जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रिया चक्रवर्ती, बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं, रिया और बंटी सजहेद की नजदीकियां को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल हो रही है। दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अभी इस रिश्ते को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। इन खबरों पर अभी रिया चक्रवर्ती और बंटी सजदेह ने रिएक्ट नहीं किया है।

रिया के डेटिंग की खबर कितनी सच है ये तो रिया चक्रवर्ती ही बाता सकती हैं। रिया चक्रवर्ती पिछले दो सालों से काफी मुसीबत में रही हैं। ईडी से लेकर सीबीआई जांच तक देश की तीन बड़ी जांच एजेंसियां उनसे पूछताछ कर चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उस वक्त बंटी सजदेह ने रिया का साथ दिया था जब वह Sushant case को लेकर काफी परेशान थी। मीडिया को मिली जानकारी की माने तो बंटी सजदेह की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ही रिया के काम को मैनेज करती थी। यही वजह है कि सुशांत केस में उनसे भी पूछताछ की गई थी। बता दें कि बंटी सजदेह स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की दुनिया का एक बड़ा नाम है।

बंटी सजदेह सेलिब्रिटी और स्पोर्ट्स मैनेजर कंपनी कॉर्नर स्टोन के सीईओ हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन जैसे क्रिकेटर उनके क्लाइंट और दोस्त हैं। बंटी का सलमान खान से भी काफी अच्छा रिलेशन है। वे सीमा सजदेह के भाई हैं। रिया ने आखिरी बार फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर की थी। देखना यह है की क्या सच में रिया चक्रवर्ती और बंटी सजदेह रिलेशनशिप में हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें-

ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई प्रकाश झा की ये इंडियन फिल्म, आदिवासियों पर है आधारित

Anupamaa: घर की खुशीयों में लगेगी नजर, लोगों के बीच होगी दूरियां!

बैन के बावजूद भी पाकिस्तान में भारतीय सिनेमा का क्रेज, हिंदी गानों पर युवा बना रहे है रील्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन