1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. BARC TRP में बड़ी फेरबदल, 'अनुपमा' से लेकर 'इमली' तक की चमकी किस्मत!

BARC TRP में बड़ी फेरबदल, 'अनुपमा' से लेकर 'इमली' तक की चमकी किस्मत!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 15, 2023 04:18 pm IST,  Updated : Jun 15, 2023 04:18 pm IST

Barc TRP List 23rd Week 2023: इस हफ्ते कई शोज में फेरबदल देखने को मिला है, लेकिन अनुपमा अपनी जगह टिका हुआ है। हर शो की टीआरपी जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

BARC TRP- India TV Hindi
BARC TRP Image Source : DESIGN PHOTO

Barc TRP List 23rd Week 2023: बार्क इंडिया ने साल 2023 के 23वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। हर बार की तरह इस बार भी रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' अपनी जगह पर टिका हुआ है। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने एक बार फिर से 'गुम है किसी के प्यार में' को पीछे छोड़ दिया है। इन सबसे अलग 'ये है चाहतें' और 'इमली' जैसे शोज ने भी टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में जगह बना ली है। ऐसे में एक नजर डालते हैं अनुपमा की टीआरपी लिस्ट पर। 

अनुपमा

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में इस हफते लंबे इंतजार के बाद अनुज-अनुपमा एक होते  नजर आ ही रहे थे कि एक बार फिर दोनों के बीच दूरी आने वाली है। 'अनुपमा' को 3.1 मिलियन व्यूअरशिप हासिल हुई है। ऐसा लग रहा है कि 'अनुपमा' की बादशाहत को टक्कर देने वाला कोई शो फिलहाल टेलीकास्ट नहीं 

ये रिश्ता क्या कहलाता है
कहा जाए तो टीआरपी लिस्ट में राजन शाही का दबदबा चल रहा है। क्योंकि नंबर एक पर उनका शो 'अनुपमा' है। तो वहीं नंबर 2 की पोजिशन पर उनका शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपनी बढ़त बनाए हुए है। इस शो को 2.1 रेटिंग हासिल हुई।

गुम है किसी के प्यार में
वहीं, स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' तीसरे नंबर पर है। बता दें कि शो काफी लंबे समय से टीआरपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर था, लेकिन पिछले हफ्ते से तीसरे नंबर पर आ गया है। दर्शकों को नील भट्ट, आयशा सिंह मुख्य किरदार में हैं। वहीं, ऐश्वर्या शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया है। 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी दिन-ब-दिन और घुमावदार होती जा रही है। इस हफ्ते शो 2.1 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं। 

ये है चाहतें
इस हफ्ते के टीआरपी लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखा जा रहा है। ये शो 5 वें नंबर से चौथे नंबर पर आ गया। पंड्या स्टोर जैसे सुपरहिट शो को पीछे छोड़ते हुए ये है चाहतें चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इस हफ्ते शो को 1.9 इम्प्रेशंस मिले हैं। 

इमली
टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर 'इमली' ने वापसी की है और टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है। शो ने 'फाल्तू' को पीछे छोड़ दिया है। इस हफ्ते शो को 1.8 इम्प्रेशंस मिले हैं। दर्शको को यह शो काफी पसंद आ रहा है, यही कारण है शो के टीआरपी लिस्ट में वापसी करने का। 

जानें पूरी लिस्ट

  1. अनुपमा - 3.1
  2. ये रिश्ता क्या कहलाता है - 2.1 
  3. गुम है किसी के प्यार में - 2.1
  4. ये है चाहतें- 1.9
  5. इमली- 1.8
  6. फाल्तू 1.7
  7. पंड्या स्टोर 1.6
  8. तारक मेहता का उल्टा चश्मा 1.6
  9. कुंडली भाग्य 1.6
  10. राधा मोहन    1.5

ये भी पढ़ें:कमाई के मामले में 'पठान' को पीछे छोड़ेगी ‘आदिपुरुष’? रिलीज से पहले जाने कितना होगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सुबह उठते ही धर्मेंद्र करते हैं ये काम, फिर जकूजी में लेते हैं मजे!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन