1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Shark Tank के जज अशनीर ग्रोवर को एयरपोर्ट पर रोका, इस मामले की बताई पूरी सच्चाई

Shark Tank के जज अशनीर ग्रोवर को एयरपोर्ट पर रोका, इस मामले की बताई पूरी सच्चाई

 Published : Nov 17, 2023 04:12 pm IST,  Updated : Nov 17, 2023 04:26 pm IST

अशनीर ग्रोवर को 'शार्क टैंक इंडिया 1' जज करते देखा गया था। वहीं भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर पर इस साल मई में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। ऐसे में आज दिल्ली एयरपोर्ट पर फिर से अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी को रोका गया।

 ashneer grover- India TV Hindi
अशनीर ग्रोवर Image Source : INSTAGRAM

भारतपे के को-फाउंडर और पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर का नाम सबसे ज्यादा लाइमलाइट में तब आया जब लोगों ने उन्हें वजह सोनी टीवी पर आने वाला रिएलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया 1' पर बतौर जज के रूप में देखा था। इस शो के दो सीजन में अशनीर ग्रोवर को नहीं देखा गया था। अशनीर ग्रोवर पर इस साल मई में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। सोशल मीडिया पर अशनीर अपनी कई तरह की परेशानियां पोस्ट करते हैं। इसी बीच आज दिल्ली एयरपोर्ट पर अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी को रोका लिया गया। इस बात की जानकारी अशनीर ग्रोवर ने खुद अपने एक्स पर पोस्ट की है। 

अशनीर ग्रोवर के खिलाफ लुक आउट नोटिस 

अशनीर ग्रोवर ने इस पोस्ट में बताया कि आज उनको और उनकी पत्नी को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया। दरअसल, अशनीर आज अपनी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क के लिए निकल रहे थे। वह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर उन्हें और उनकी पत्नी को दिल्ली पुलिस ने रोका दिया। ईओडब्ल्यू ने दोनों को लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर यह फैसला लिया गया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के अनुरोध पर अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। 

यहां देखें पोस्ट-

ये है मामला 

इससे पहले जून के महीने में ईओडब्ल्यू ने पैसे के गलत इस्तेमाल और भारतपे को चलाने वाली रेजिलिएंट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड को 81 करोड़ रुपये का घटा करने के आरोप में अशनीर ग्रोवर के परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस एफआईआर में दीपक गुप्ता, सुरेश जैन और स्वेतांक जैन का नाम भी शामिल था। अशनीर ग्रोवर ने अपने ट्विटर (अब X) अकाउंट पर इस मामले से जुड़ा एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। 

अशनीर ग्रोवर ने बताई सच्चाई

इसमें उन्होंने लिखा, 'नमस्ते! नमस्ते!... भारत में क्या चल रहा है? अशनीर ग्रोवर को एयरपोर्ट पर रोका गया यही चल रहा है इसके साथ उन्होंने इस पोस्ट में ये भी बताया मई महीने में एफआईआर दर्ज होने के बाद से आज सुबह 8 बजे मुझे ईओडब्ल्यू से कोई समन नहीं मिला है।' आगे लिखा कि, 'मैं 16-23 नवंबर तक अमेरिका जा रहा था, एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन पर मुझेसे कहा गया था कि एलओसी लगा हुआ है सर, ईओडब्ल्यू से चेक कर के बात करते हैं। मुझे ये बात अजीब लगी क्योंकि मई में एफआईआर दर्ज होने के बाद मैं चार बार इंटरनेशनल यात्रा कर चुका था।'

ये भी पढ़ें-

छठ पूजा के पहले दिन कुछ यूं सज-धजकर तैयार हुई मोनालिसा, साड़ी में दिख रहीं गजब की खूबसूरत

आराध्या बच्चन के बर्थडे पर ऐश्वर्या-अभिषेक ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, क्यूटनेस देख हार बैठेंगे दिल

शत्रुघन सिन्हा से लेकर पंकज त्रिपाठी तक, ये सितारे धूमधाम से मनाते हैं छठ का त्यौहार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन