1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16 में आया बड़ा ट्विस्ट, एक टास्क में चला पता कौन है असली खिलाड़ी

Bigg Boss 16 में आया बड़ा ट्विस्ट, एक टास्क में चला पता कौन है असली खिलाड़ी

 Published : Nov 20, 2022 10:44 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 11:13 pm IST

Bigg boss 16: 'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में सभी घरवालों के बीच टास्क हो रहा है। जिसमें सभी घरवालों को बताना होगा की इस हफ्तों तक कौन, किसको अपना निशाना बनाना चाहेगा।

Bigg Boss 16 twitter- India TV Hindi
Bigg Boss 16 Image Source : BIGG BOSS 16 TWITTER

Bigg boss 16: कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 16' में अब हर दिन हड़कंप देखने को मिलती है। वहीं हाल ही के एपिसोड में टीना, एमसी और शालीन के बीच जमकर लड़ाई हुई। इस बात से नाराज शालीन ने शिव और एमसी को शो से बाहर करने की भी मांग की। वहीं अब ऐसा लग रहा है कि आने वाला 'वीकेंड का वार' भी काफी दमदार होने वाला है। 

Govinda Naam Mera Trailer: पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच बुरे फंसे विक्की कौशल, ट्रेलर देख आप भी हो जाएंगे फिदा

बता दें 'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में शो को होस्ट सलमान भाई सभी घरवालों से एक टास्क करवाएंगे, जिससे यह पता चल जाएगा कि किस सदस्य को किससे डरने की जरूरत है। वहीं सलमान खान एक-एक करके सब घरवालों को बुलाएंगे और पूछाएंगे की कुछ हफ्तों तक कौन, किसको अपना निशाना बनाना चाहेगा। इस टास्क में अर्चना साजिद खान को बुलाती हैं और उनके फेस पर लाल रंग का पानी फेंकती हैं। वहीं प्रियंका और अंकित शिव के मुंह में लाल रंग का पानी फेंकती हैं। ऐसे ही निमृत, स्टेन, शालीन भनोट और सौंदर्या शर्मा, प्रियंका का नाम लेती हैं। इस टास्क में प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम का नाम ज्यादा सामने आता है। 

IFFI 53rd 2022: Chiranjeevi को किया गया इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित, अभी तक मिल चुके हैं इतने पुरस्कार

टास्क के बाद सलमान खान प्रियंका और अर्चना को कहते हैं की तुम दोनों को ज्यादा बचके रहने की जरुरत है। लेकिन उसके बाद सलमान खान कहते हैं की उन्हें लगता है कि बाकी घरवालों को प्रियंका और अर्चना से बचकर रहना चाहिए। यह बात सुनकर प्रियंका और अर्चना बेहद खुश हो जाती हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन