Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: अभिजीत बिचकुले ने टास्क के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी से मांगी Kiss, भड़की एक्ट्रेस ने मचाया हंगामा

Bigg Boss 15: अभिजीत बिचकुले ने टास्क के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी से मांगी Kiss, भड़की एक्ट्रेस ने मचाया हंगामा

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Dec 15, 2021 09:23 pm IST, Updated : Dec 15, 2021 09:23 pm IST

'बिग बॉस 15' के अपकमिंग एपिसोड में अभिजीत बिचकुले की हरकत पर देवोलीना भट्टाचार्जी भड़कती नजर आएंगी। जानिए क्या है पूरा मामला।

devoleena and abhijit - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM देवोलीना और अभिजीत 

Highlights

  • अभिजीत बिचकुले और देवोलीना भट्टाचार्जी में हुई लड़ाई।
  • क्या अभिजीत की हरकतों पर उन्हें मिलेगी मांफी या बिग बॉस देंगे सजा?

'बिग बॉस 15' में इन दिनों फिनाले की रेस चल रही है। हाल ही में मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें खूब हंगामा देखने को मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि देवोलीना भट्टाचार्जी काफी गुस्से में हैं। दरअसल, बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया है जिसमें सभी को म्यूजियम से चीजें चुरानी होंगी और इस दौरान अभिजीत कई चीजें चुराते हुए दिखाई देते हैं। 

आलिया भट्ट ने शेयर किया 'ब्रह्मास्त्र' का धमाकेदार मोशन पोस्टर, रणवीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने

लेकिन, इसी बीच वो एक ऐसी हरकत भी करते हैं जो देवोलीना को रास नहीं आती और वो भड़क उठती हैं। अभिजीत और देवोलीना बात चीत कर रहे होते हैं। अभिजीत, देवोलीना से कहते हैं कि उनके पास चोरी की कई  चीजें हैं और देवोलीना का गाल छू लेते हैं।

पहले तो देवोलीना कुछ नहीं कहतीं। लेकिन फिर अभिजीत कहते हैं कि तेरे लिए कुछ भी करूंगा, लेकिन  मुझे पप्पी चाहिए। इतना सुनते ही देवोलीना गुस्से में चिल्लाने लगती हैं और अभिजीत को समझाती हैं कि वो अपनी हद में रहें। आगे देवोलीना, अभिजीत को समझाती हैं कि वो उनकी अच्छाई का फायदा न उठाएं। इसपर अभिजीत सफाई देते हैं कि वो मजाक कर  रहे थे। इसके बावजूद भी देवोलीना का गुस्सा शांत नहीं होता और वो उन्हें चुप होने के लिए कहती हैं।

इस हंगामे के बीच प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी, देवोलीना के सपोर्ट में आगे आते हैं। तेजस्वी, देवोलीना से पूछती हैं कि क्या वाकई अभिजीत ने उन्हें ब्लैकमेल किया है। देवोलीना के हामी भरते ही तेजस्वी गुस्से में अभिजीत की तरफ बढ़ती हैं और उन्हें धक्का दे देती हैं।

बता दें कि इससे पहले करण और तेजस्वी में भी जमकर लड़ाई हुई। दोनों के रिश्ते में एक बार फिर खटास पैदा हो गई है। देवोलीना ने अभिजीत का काफी साथ दिया है। जब कई घरवाले अभिजीत के खिलाफ थे तब देवोलीना ने उनका सपोर्ट किया था। इतना ही नहीं जब अभिजीत और शमिता शेट्टी के बीच लड़ाई हुई थी तब भी देवोलीना ने अभिजीत का सपोर्ट किया था। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या अभिजीत की इस हरकत पर बिग बॉस उन्हें कोई सजा सुनाते हैं या नहीं? 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

'ब्रह्मास्त्र' के टीजर में 'शिवोहम' हुए रणबीर कपूर, फिल्म की कहानी कहीं अमीश त्रिपाठी की किताब 'Immortals of Meluha' से प्रेरित तो नहीं?

कियारा आडवाणी घर ले आईं नई Audi A8L, जानिए कितनी है इस कार की कीमत?

Tom Holland's Spider-Man No Way Home: कब और कहां देखें टॉम हॉलैंड की फिल्म? मूवी रिव्यू और HD Download

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement