1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी से मिलने अस्पताल पहुंची बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट अफसाना खान

Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी से मिलने अस्पताल पहुंची बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट अफसाना खान

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jan 29, 2022 09:04 pm IST,  Updated : Jan 29, 2022 09:04 pm IST

बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट अफसाना खान हाल ही में हॉस्पिटल में देवोलीना भट्टाचार्जी से मिलने पहुंची। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है।

 Afsana Khan visits Devoleena Bhattacharjee in the hospital see photos and video- India TV Hindi
 Afsana Khan visits Devoleena Bhattacharjee in the hospital see photos and video Image Source : INSTAGRAM@ITSAFSANAKHAN

Highlights

  • बिग बॉस 15 के एक टास्क के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी को चोट लग गई थी
  • देवोलीना से हॉस्पिटल मिलने पहुंची अफसाना खान

टीवी का सबसे फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और जल्द ही इस सीजन का विजेता सामने आने वाला है। वहीं फिनाले से पहले देवोलीना भट्टाचार्जी घर से बेघर हो गई हैं। दरअसल, टास्क के दौरान उन्हें चोट गई थी जिसके कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी है। वह इस समय हॉस्पिटल में एडमिट है। जहां उनसे मिलने अफसाना खान पहुंची।

बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट अफसाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर देवोलीना के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ मेरी जान'

BB15 Finale: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर बिग बॉस के मंच पर रो पड़ी शहनाज, सलमान भी नहीं रोक पाए आंसू

वहीं अफसाना ने एक वीडियो शेयर करके अपने फैंस से देवोलीना के लिए प्रार्थना करने को कहा।

बिग बॉस से निकलने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने लाइव सेशन पर अपनी चोट को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि पोल वाला टास्क करते हुए वह गंभीर रूप से घायल हुई और उनकी एक नस क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आ रही थीं।

देवोलीना ने लाइव सेशन के दौरान कहा था, ‘मैंने एमआरआई करवाया है। मेरी हालत काफी गंभीर है। 19 घंटे भारी पड़ गए। गिरने की वजह से चोट ज्यादा आ गई है। मैं गुरूवार को अस्पताल में भर्ती होने वाली हूं और शुक्रवार को मेरा ऑपरेशन होगा। मैं इस चीज से लडूंगी। लेकिन इसको लेकर चिंता भी है। मुझे बस आप लोगों की दुआ की जरूरत है। मैं अस्पताल में भर्ती होने से पहले आप लोगों से बात करना चाहती थीं।

वहीं बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में के बस कुछ ही घंटे बचे हैं जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस सीजन में छह कंटेंट्स्ट ने ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई है वो करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, रश्मि देसाई और प्रतीक सहजपाल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन