1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: वीकेंड के वार में शमिता शेट्टी-दिव्या अग्रवाल में हुई भिड़ंत, बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने किया समर्थन

Bigg Boss 15: वीकेंड के वार में शमिता शेट्टी-दिव्या अग्रवाल में हुई भिड़ंत, बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने किया समर्थन

 Published : Jan 09, 2022 10:55 pm IST,  Updated : Jan 09, 2022 10:55 pm IST

दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी की विजेता के रूप में उभरी थीं लेकिन ओटीटी सीज़न के बाद बिग बॉस 15 में प्रवेश करने वाले प्रतियोगी शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल थे।

Bigg Boss 15- India TV Hindi
Bigg Boss 15 Image Source : VOOT

Highlights

  • दिव्या अग्रवाल बिग बॉस 15 के वीकेंड के वार में गेस्ट बनकर शामिल हुईं।
  • शमिता और दिव्या बिग बॉस ओटीटी में एक दूसरे की कड़ी प्रतिद्वंदी थीं।

मुंबई: बिग बॉस 15 के अपकमिंग वीकेंड का वार एपिसोड में ओटीटी विजेता दिव्या अग्रवाल शामिल हुईं। दिव्या करण कुंद्रा को सपोर्ट करती नजर आईं, वहीं वो घर में शमिता शेट्टी के रवैये पर भी सवाल उठाती भी नजर आईं। शो के दौरान दिव्या अग्रवाल ने शमिता शेट्टी पर निशाना साधते हुए कहा- "अगर इनका ये रवैया रहेगा ना, ये अगले चार सीजन आ जाएंगी ना, जीत नहीं पायेगी।"

हालाँकि, शमिता ने दिव्या का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्हें बिग बॉस 15 ऑफर भी नहीं किया गया। शमिता ने कहा, "तेरे को तो पूछा भी नहीं आने के लिए इस घर के अंदर।" दिव्या ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी भी नहीं थी। दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी की विजेता बनकर उभरी थीं, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था। हालांकि, ओटीटी सीज़न के बाद इसके कुछ प्रतियोगी शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 में भी शामिल हुए।

दिव्या और शमिता की लड़ाई ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जहां कुछ लोगों ने ट्विटर पर शमिता की 'क्रूर' प्रतिक्रिया की सराहना की, वहीं अन्य ने उल्लेख किया कि दिव्या बिग बॉस में प्रवेश करने के लिए 'बेताब' नहीं हैं। इस बीच दिव्या के बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने भी दिव्या का समर्थन किया।

Bigg Boss 15
Image Source : VARUN SOOD TWITTERBigg Boss 15

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन