1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16: गौतम और सौंदर्या का रिश्ता असली या नकली?

Bigg Boss 16: गौतम और सौंदर्या का रिश्ता असली या नकली?

 Published : Nov 02, 2022 11:37 pm IST,  Updated : Nov 02, 2022 11:38 pm IST

बिग बॉस 16 कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है, शो को सलमान खान होस्ट करते हैं।

Bigg Boss 16- India TV Hindi
Bigg Boss 16 Image Source : COLORS

Bigg Boss 16 दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन शो में गौतम और सौंदर्या के रिश्ते पर अक्सर सवाल उठते हैं, अब 'बीबी की अदालत' नाम के एक नए टास्क में घरवाले सौंदर्या शर्मा और गौतम विग के रिश्ते पर उंगली उठाते नजर आएंगे। कलर्स चैनल द्वारा शेयर किए गए एक प्रोमो में घर को कचहरी में तब्दील कर दिया गया है। अंकित गुप्ता और गोरी नागोरी को जज के रूप में देखा जाता है और निमृत कौर अहलूवालिया एक वकील की भूमिका में हैं। इस टास्क के दौरान निमृत मामले को आगे बढ़ाते हुए दिखाई देती है जिसमें उन्होंने कहा, "सौंदर्य और गौतम का रिश्ता वास्तव में ही नकली है?"

अर्चना गौतम पहली गवाह के रूप में आईं और कहा, "मुझे ये रिश्ता नकली लगता है।"

Bigg Boss 16: गौतम और सौंदर्या का रिश्ता असली या नकली?
Image Source : INSTAGRAMBigg Boss 16: गौतम और सौंदर्या का रिश्ता असली या नकली?

गौतम यह कहते हुए खुद को सही ठहराते नजर आ रहे हैं कि उनकी जो भी भावनाएं हैं, वहीं हैं। टीना दत्ता एक और गवाह थीं जिन्होंने कहा, "अचानक यह रिश्ता प्यार में कैसे बदल गया।"

जिस पर, सौंदर्या ने पलटवार किया और कहा, "फर्जी की बात कर रहे हैं तो शालिन और टीना क्या कर रहे हैं।"

सौंदर्या शो में उनकी बढ़ती नजदीकियों की ओर इशारा कर रही थीं। वीडियो को कैप्शन दिया गया था, "बिग बॉस की अदालत में खुलूंगी सबकी पोल। क्या होगा जब सफाई देनी पड़ेगी गौतम और सौंदर्य को।"

ये भी पढ़ें - 

 करण जौहर ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर  लिखा इमोशनल पोस्ट, बर्थडे विश करते हुए शेयर किया पहली मुलाकात का किस्सा

शाहरुख खान ने फैंस के बीच मन्नत के बाहर क्लिक की बर्थडे सेल्फी, कही ये बात

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, ऐसे की 'मन्नत' पूरी

हर जुबान पर हैं ये पांच वेब सीरीज के डायलॉग, जानिए कौन-कौन कर रहा है ट्रेंड

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन