Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16: फिनाले से पहले ही बिग-बॉस की ट्रॉफी की दिखी पहली झलक, हर सीजन से है अलग

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले ही बिग-बॉस की ट्रॉफी की दिखी पहली झलक, हर सीजन से है अलग

Written By: Poonam Shukla @Poonams65850364 Published : Feb 06, 2023 04:36 pm IST, Updated : Feb 06, 2023 05:12 pm IST

इस शो से निमृत कौर का सफर खत्म हो गया है। हाल ही के प्रोमो में 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी की झलक भी दिखाई गई है, जो सब सीजन से सबसे अलग है।

twitter- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Bigg Boss 16

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' के फिनाले का दिन अब एकदम पास आ गया है। फाइनलिस्ट के साथ-साथ फैंस भी इस खास पल का इंतजार कर रहे हैं। बता दें 12 फरवरी को इस शो का फाइनल है। ये एक महीने पहले ही होने वाला था, लेकिन इस शो की टीआरपी को देखते हुए शो को 1 महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। बिग-बॉस के विनर को पैसों के साथ एक सुंदर सी ट्रॉफी भी मिलती है, लेकिन इस बार की ट्रॉफी पछली 15 सीजन से सबसे अलग है। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कोर्ट में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हुए विराट-सई, खोली सारी पोल

इस सीजन की ट्रॉफी बेहद खास है, जिसमें यूनिकॉर्न बना हुआ है। इस खास ट्रॉफी की पहली झलक हाल ही के प्रोमो में दिखाया गया है। अब इस ट्रॉफी की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हर सीजन में आंख वाली ट्रॉफी दी जाती थी, लेकिन इस बार आंख के साथ-साथ यूनिकॉर्न भी बना हुआ है, जो ट्रोफी को और भी सुंदर बना रहा है। साथ ही इसमें गोल्ड और सिल्वर कलर की सुंदर सी डिजाइन है।

Shubman Gill को सचिन तेंदुलकर ने जैसे दी बधाई, धड़ाधड़ कमेंट्स करने लगे यूजर्स

हाल ही में इस शो से निमृत कौर का सफर खत्म हो गया है। बता दें बिग-बॉस के घर में सबसे कम वोट्स निमृत कौर को मिले हैं। ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले बिग बॉस का ये मास्टर स्ट्रोक घरवालों को पूरी तरह से हिला गया। निमृत के जाने के बाद अब घर में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट बचे हैं। अब देखना होगा कि ये टॉप 5 कंटेस्टेंट में ये चमचमाती हुई ट्रोफी को लेकर कौन जाएगा।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement