1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 17 में अंकिता लोखंडे ने किया खुलासा, इस वजह से नहीं जा पाई थीं सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में

Bigg Boss 17 में अंकिता लोखंडे ने किया खुलासा, इस वजह से नहीं जा पाई थीं सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में

 Published : Nov 21, 2023 09:21 am IST,  Updated : Nov 21, 2023 12:28 pm IST

'बिग बॉस 17' में एक बार फिर अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। अंकिता ने बताया कि वह सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं जा पाई थीं। उन्होंने इसके पहले भी कई बार सुशांत के बारे में बात करते देखा गया है।

bigg boss 17, Ankita Lokhande, Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
अंकिता लोखंडे नहीं गई थीं सुशांत सिंह के अंतिम संस्कार में Image Source : X

'बिग बॉस 17' के हालिया एपिसोड में अंकिता लोखंडे ने बार फिर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए नए खुलासे किए है। अंकिता लोखंडे को मुनव्वर फारुकी से बात करते देखा गया। जहां वह मुनव्वर से अपने टूटे दिल का हाल बताती है। मुनव्वर इस पर एक शायरी बोलते हैं और तभी अंकिता उन्हें कहती है कि 'मत बोल ये सब बहुत हिट करती है, लेकिन आपने जो भी कहा वह मुझे पसंद आया।' फिर एक्ट्रेस 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का गाना 'कौन तुझे' गाने लगती हैं। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आए थे।

अंकिता लोखंडे ने सुशांत राजपूत को लेकर किया नया खुलासा

बिग बॉस हाउस में अंकिता, सुशांत को याद करते हुए मुनव्वर से कहाती है कि 'बहुत अच्छा इंसान था वो मैं ऐसे बोलती हूं न कभी था तो मुझे इतना अजीब लगता है। मतलब अभी तो ठीक है नॉर्मल हो गया है। विकी का भी दोस्त था सुशांत ये तो आप जानते हैं, लेकिन अब वो नहीं रह रहा है। मैं उसके अंतिम संस्कार में भी नहीं जा पाई थी।' इस बात पर मुनव्वर चौक जाते हैं और पूछते है आप अंतिम संस्कार में क्यों नही गए थे। 

इस वजह से नहीं गईं थी सुशांत राजपूत के अंतिम संस्कार में

इसके बाद मुनव्वर ने अंकिता से सुशांत की मौत के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा, 'अभी ये बात नहीं करना चाहती हूं, लेकिन ऐसा नहीं है कि मुझे तुझे बताना नहीं चाहती।' 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता ने खुलासा किया कि वह सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि उनकी लिए यब खबर चौंकाने वाली थी। अंकिता ने कहा कि 'मैं तो उसके अंतिम संस्कार पर भी नहीं गई थी। मैं जा ही नहीं पाई मुझे लगा मैं नहीं देख सकती ये सब मैं ये देख ही नहीं सकती थीं।'

अंकिता लोखंडे के बारे में 

पवित्र रिश्ता फेम अभिनेत्री ने आगे कहा, 'विक्की ने बोला कि तू जा देखकर आ मैंने कहा नहीं। कैसे देख सकती हूं। मैंने ये सब नहीं देक सकती हूं।' अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने पति के साथ बिग बॉस में धमाकेदार गेम खेलते नजर आ रही हैं। 

 

 

सारा अली खान ने IFFI 2023 में रिलीज किया 'ऐ वतन मेरे वतन' का मोशन पोस्टर, करण जौहार भी साथ में आए नजर

'टाइगर 3' की सफलता के बीच सनी देओल ने शेयर की सलमान खान के साथ फोटो, कहा - 'जीत गए'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन