1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने IFFI 2023 में रिलीज किया 'ऐ वतन मेरे वतन' का मोशन पोस्टर, करण जौहार भी साथ में आए नजर

सारा अली खान ने IFFI 2023 में रिलीज किया 'ऐ वतन मेरे वतन' का मोशन पोस्टर, करण जौहार भी साथ में आए नजर

 Published : Nov 21, 2023 07:34 am IST,  Updated : Nov 21, 2023 12:30 pm IST

करण जौहर और सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का नया पोस्टर IFFI 2023 में रिलीज कर दिया है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2023 गोवा में कई सेलेब्स पहुंच चुके हैं। 'ऐ वतन मेरे वतन' में सारा का नया लुक देखने को मिलने वाला है।

Sara Ali Khan, Karan Johar, Ae Watan Mere Watan, IFFI 2023 - India TV Hindi
सारा अली खान-करण जौहर Image Source : INSTAGRAM

सारा अली खान ने IFFI 2023  में 'ऐ वतन मेरे वतन' का नया मोशन पोस्टर शेयर किया है। सारा अली के साथ स्टेज पर मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर भी दिखाई दिए। सारा अली खान ने इससे पहले जनवरी में भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह पर फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। 'ऐ वतन मेरे वतन' सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक थ्रिलर-ड्रामा है और इसमें सारा अली खान एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी, उषा मेहता का किरदार निभाती नजर आएंगी। अपकमिंग फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में सारा बिल्कुल अलग लुक में नजर आने वाली है। 

ऐ वतन मेरे वतन का मोशन पोस्टर रिलीज

करण ने सोमवार, 20 नवंबर को इंस्टाग्राम पर फिल्म के लिए सारा अली खान का नया मोशन पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह माइक्रोफोन में बोलती नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, 'आजाद आवाजें, कैद नहीं होती'#AeWatanMereWatanOnPrime, जल्द ही आ रहा है केवल @ primevideoin पर। इसके पहले करण ने सारा अली खान के साथ मोशन पोस्टर IFFI 2023 में रिलीज किया। 

यहां देखें मोशन पोस्टर-

सारा अली खान के नए लुक ने जीता फैस का दिल

सारा अली खान के फैंस उन्हें नए लुक में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। सारा अली खान ने हाल ही में अपडेट दी थी कि 'ऐ वतन मेरे वतन' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सारा अली खान फिल्म की अनाउंसमेंट से ही 'ऐ वतन मेरे वतन' को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' के मोशन पोस्टर में एक्ट्रेस अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। व्हाइट कलर की खादी साड़ी, माथे पर बिंदी लगाए, सारा अली खान का ये लुक लोगों को बहुत पसंद आ हा है। वहीं सारा ने भी पोस्टर अपने इंस्टाग्राम शेयर किया है। 

ऐ वतन मेरे वतन ओटीटी पर होगी रिलीज

धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है और सोमेन मिश्रा ने को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म का डायरेक्शन कन्नन अय्यर ने किया है। फिल्म में सारा अली खान फ्रीडम फाइटर के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, लेकिन अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 

ये भी पढ़ें-

'टाइगर 3' की सफलता के बीच सनी देओल ने शेयर की सलमान खान के साथ फोटो, कहा - 'जीत गए'

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन हेलन ऐसे पहुंची भारत, इस गाने से बदल गई किस्मत

Bigg Boss 17 से ये कंटेस्टेंट हुआ एलिमिनेट, फूट-फूट कर रोते दिखें अभिषेक कुमार और मुनव्वर

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन